किस्मत न्यूज़ चिचोली में जिला पटवारी संघ के नेतृत्व में तहसील कार्यालय में तहसील अंतर्गत समस्त हल्का नम्बर के पटवारियों की विभिन्न समस्यायों को लेकर बैठक आयोजित
|
😊 Please Share This News 😊
|
किस्मत न्यूज़ चिचोली के तहसील कार्यालय मे पटवारियों की विभिन्न समस्यायों को लेकर तहसील स्तरीय बैठक सम्पन्न
अकरम खान पटेल की रिपोर्ट।
चिचोली में जिला पटवारी संघ के नेतृत्व में तहसील कार्यालय में तहसील अंतर्गत समस्त हल्का नम्बर के पटवारियों की विभिन्न समस्यायों को लेकर बैठक आयोजित हुई जिसमे तहसीलदार प्रेम सिंह दिवान संरक्षक जितेंद्र पंवार पटवारी संघ जिलाध्यक्ष अवधेश वर्मा सचिव सुभाष पंवार हरिओम चौरे तहसील अध्यक्ष सहदेव गंगारे की उपस्थिति में अगामी समय में भोपाल में मुख्यमंत्री के समक्ष राज्य स्तरीय पटवारी सम्मेलन आयोजन की विचार विमर्श कर रुप रेखा बनाई गयी वही सार्थक एब का बहिष्कार करने, नवीन नियुक्त पटवारीयो को 100 प्रतिशत वेतन हो और समय पर 1से 5 तारीख के बीच मे हो सप्ताह में एक दिन अन्य विभागों के कार्यों मे नही लगाकर तथा अतिरिक्त प्रभार से दुर रखकर रविवार अवकाश मिले ताकी घरेलू कार्य कर सके साथ ही जमीन बंटवारा नपाई में पटवारियों को पुलिस सुरक्षा मिले ऐसी ही विभिन्न समस्यायों के लिये पटवारी संघ ने अपने विचार रखे इस अवसर पर कोषाध्यक्ष मोरध्वज टिकमे नेपाल मानकर विजय राठौर, तेजस्विनी वामनकर जयोति बघेल कैलाश मालवीय सहित अन्य पटवारी गण उपस्थित रहे,
जिला अध्यक्ष अवधेश वर्मा ने कहा सार्थक एब में जीपीएस सिस्टम पर चलता है जिसमे हाजरी लगाने पर निर्धारित स्थल अंकित होने पर वही जाकर उपस्थित दर्ज कराना है जिसमे अवागमन में परेशानी होगी वही बिना नेटवर्क मे पटवारियों को काम करना है ऐसे मे जीपीएस सिस्टम नही चलेगा सहित अन्य पटवारियों के मुद्दों पर चर्चा हुई संरक्षक जितेंद्र पंवार ने कहा कि आगामी समय में मुख्यमंत्री मोहन यादव जी द्वारा प्रदेश स्तरीय पटवारी सम्मेलन आयोजन में सहयोग प्रदान करे
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

