किस्मत न्यूज़ मल्हारगढ़ *युवक को बस से उतारकर अफीम रखने का फर्जी केस बनाया, कोर्ट ने कहा पूरे थाने की मिली भगत, पुलिस अधीक्षक खुद आकर हकीकत बताएं* – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

किस्मत न्यूज़ मल्हारगढ़ *युवक को बस से उतारकर अफीम रखने का फर्जी केस बनाया, कोर्ट ने कहा पूरे थाने की मिली भगत, पुलिस अधीक्षक खुद आकर हकीकत बताएं*

😊 Please Share This News 😊

किस्मत न्यूज मल्हारगढ़ *हाल ही में यही पुलिस थाना देश के टॉप टेन लिस्ट में शामिल हुआ जो पूरे देश मे चर्चा का विषय बना* ओमप्रकाश मालवीय की विशेष खबर 

 

*मन्दसौर/ मल्हारगढ/* मंदसौर जिले के मल्हारगढ़ पुलिस का बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर हुआ है। 18 साल का एक युवक मंदसौर से प्रतापगढ़ सफर कर रहा था। तभी बस में तीन-चार लोग चढ़े और युवक को पकड़कर ले गए। बस में सीसीटीवी फुटेज लगे थे, जिसमें पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई। युवक को जब पकड़ा तो वह खाली था। बाद में युवक को मल्हारगढ़ थाने ले जाकर उस पर 2 किलो 700 ग्राम से अधिक अफीम रखने का केस बना दिया। 

 

 

युवक ने जमानत के लिए ‘हाई कोर्ट में अर्जी लगाई तो पूरा घटनाक्रम उजागर हो गया। कोर्ट ने जमानत का लाभ देते हुए कहा- इस घटना में पूरे थाने की मिलीभगत होने के संकेत मिल रहे हैं। कोर्ट ने एसपी विनोद मीणा को 9 दिसंबर को सुबह 10.30 बजे हाजिर रहकर पूरे घटनाक्रम पर स्पष्टीकरण देने के आदेश दिए हैं।

 

 

 

बस के सीसीटीवी फुटेज में खाली हाथ दिख रहा युवक, उसे जबरन ले जाया गया थाने :- 18 वर्षीय सोहनलाल 29 अगस्त, 2025 को बस में सफर कर रहा था। सोहन ने अधिवक्ता हिमांशु ठाकुर के जरिए जमानत अर्जी लगाई। इसमें उल्लेख किया कि जब बस को रोका तो उसमें सोहन खाली हाथ बैठा हुआ था। कपड़ों में आए लोग सोहन को गाड़ी में बैठाकर थाने ले गए। उस दिन के सभी फुटेज और वीडियो भी कोर्ट में देखे गए। 

 

 

जस्टिस सुबोध अभ्यंकर की खंडपीठ ने जमानत आदेश में उल्लेख किया कि मल्हारगढ़ थाने के पूरे स्टाफ की मिलीभगत दिख रही है। इस पर एसपी को हाजिर रहकर पूरी स्थिति साफ करने के लिए कहा है। वहीं, पुलिस की ओर जमानत के विरोध में कहा गया है कि हमारी कार्रवाई सही है।

 

 

देश के टॉप टेन में शामिल हुआ है मल्हारगढ थाना:- जिस थाने की कार्यप्रणाली पर हाई कोर्ट ने सवाल उठाए है वही मल्हारगढ पुलिस थाना देश के टॉप टेन थानों में शामिल हुआ है । हाल ही में गृह मंत्रालय द्वारा जारी की गई सूची में मल्हारगढ थाने को टॉप टेन में से 9 वी रेंक मिली है और देश के बड़े चेनलो ओर अखबारों की सुर्खियों में रहा है । खुद गृहमंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री मोहन यादव और उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने बधाई दी है ।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]