Kismat news ujjain :- *नेकी का वाहन: जरूरतमंदों की मदद के लिए एक पहल* सर सैयद अहमद वेलफेयर सोसाइटी द्वारा 13 दिसंबर और 20 दिसंबर को नेकी का वाहन चलाया जाएगा, जिसमें जरूरतमंदों को कंबल, गर्म कपड़े और अन्य आवश्यक वस्तुएं वितरित की जाएंगी। – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

Kismat news ujjain :- *नेकी का वाहन: जरूरतमंदों की मदद के लिए एक पहल* सर सैयद अहमद वेलफेयर सोसाइटी द्वारा 13 दिसंबर और 20 दिसंबर को नेकी का वाहन चलाया जाएगा, जिसमें जरूरतमंदों को कंबल, गर्म कपड़े और अन्य आवश्यक वस्तुएं वितरित की जाएंगी।

😊 Please Share This News 😊

kismat news ujjain :- आजाद हिंद फौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चंद्र बोस

Kismat news Ujjain

एवं समाजसेवी अजीज भाई दरगाह वाला की स्मृति में 13 दिसंबर एवं दीन दुखियों की मसीहा मदर टेरेसा एवं शिक्षाविद छाया श्रीवास्तव की स्मृति में 20 दिसंबर कोजरूरतमंदों के लिए नेकी का वाहन चलाया जाएगा l सर सैयद अहमद वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष पंकज जयसवाल एवं संरक्षक सैयद अबीद अली ने विस्तृत जानकारी देते बताया संस्था द्वारा गत वर्षो की तरह इस वर्ष भी शीत ऋतु से बचने के लिए नेकी का वाहन दो शख्सियतो की स्मृति में प्रत्येक शनिवार रात्रि 10:00 बजे शहर के विभिन्न चौराहो से चलाया जाएगाl उपसंयोजक नासिर मंसूरी एवं संयुक्त सचिव सोनू सिंह आनंद ने बताया इस सप्ताह आजाद हिंद फौज के संस्थापक, महान क्रांतिकारी नेताजी सुभाष चंद्र बोस एवं समाजसेवी अजीज भाई दरगाह वाला की स्मृति में जरूरतमंदों के लिए के लिए नेकी का वाहन छत्री चौक से चलाया जाएगा l जिसमें कंबल और गर्म कपड़े ,स्वेटर ,जरकिन जरूरतमंदों को वितरित की जाएगी l सहसंयोजक मुश्ताक खान एवं उपाध्यक्ष सैयद उस्मान हसन ने बताया 20 दिसंबर शनिवार को दीन दुखियों की मसीहा मदर टेरेसा एवं शिक्षाविद छाया श्रीवास्तव की स्मृति में नेकी का वाहन फ्रीगंज टावर से चलाया जाएगा l समाजसेवी मोहम्मद इकबाल उस्मानी ने सभी सामाजिक संगठनों एवं संपन्न नागरिकों से अपील की वह भी शीत ऋतु से बचने के लिए जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आए हैं और अपने स्तर पर जरूरतमंदों को कंबल, रजाई ,जरकिन और ग्रीष्म वस्त्र उपलब्ध कराएं l जानकारी नासिर हुसैन भइयूभाई एवं डॉ शकील अंसारी ने दी l

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]