किस्मत न्यूज़ जबलपुर. नेताजी सुभाष चंद्र बोस केन्द्रीय कारागार में मानव अधिकार दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया. *तालिब हुसैन।
|
😊 Please Share This News 😊
|
किस्मत न्यूज जबलपुर *मानव अधिकार दिवस पर जेल में स्वास्थ्य शिविर*

*बंदियों को जागरूक करने विविध कार्यक्रम हुए*
*तालिब हुसैन*
जबलपुर. नेताजी सुभाष चंद्र बोस केन्द्रीय कारागार में मानव अधिकार दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया. मानव अधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन द्वारा आयोजित समारोह के दौरान स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से बंदियों का चैक अप कर उन्हें जरूरी दवाएँ उपलब्ध करायी गयीं. संगठन के अध्यक्ष व समारोह के सूत्रधार डाॅ. अजय वाधवानी ने समारोह
को सम्बोधित करते हुए कैदियों को उनके अधिकारों की जानकारी दी. साथ ही भविष्य में हर तरह की नि: शुल्क लीगल सहायता का भरोसा दिलाया. डाॅ. वाधवानी ने कहा हालात चाहे जैसे भी हों, हर हाल में मानव अधिकारों का पालन सुनिश्चित किया जाना चाहिए. इस मौके पर जेल अधीक्षक अखिलेश तोमर, उप जेल अधीक्षक मदन कमलेश एवं रूपाली मिश्रा, डाॅ. लक्ष्मण शाह, अन्जु लता गोस्वामी, टीआई कलदीप सिंह ठाकुर, अरविंद डांगी को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया. जेल प्रशासन के सहयोग से आयोजित किए गए समारोह में बंदियों के लिए अनेक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए. समारोह में एड. भावना निगम, एड. आशीष त्रिपाठी, डाॅ. अभिषेक जैन, डाॅ. अशोक मेठवानी, डाॅ. आनन्द बहरानी, एड. अंकित मिश्रा, डाॅ. स्नेहा टी. मेठवानी, डाॅ. कमल विश्वास एवं राजीव शर्मा की उपस्थिति उल्लेखनीय रही.
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

