किस्मत न्यूज़ रतलाम, कसाईमंडी में हुई चोरी का थाना स्टेशन रोड पुलिस ने किया खुलासा। – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

किस्मत न्यूज़ रतलाम, कसाईमंडी में हुई चोरी का थाना स्टेशन रोड पुलिस ने किया खुलासा।

😊 Please Share This News 😊

किस्मत न्यूज़ रतलाम,रीपोर्ट मनोहर मालवीय.   दिनांक रतलाम 8.11.25 को फरियादी फरजाना बी पति रईस कुरैशी उम्र 35 साल नि. शैरानीपुरा हरिजन बस्ती रतलाम ने थाने पर सूचना दी कि मेरे घर का ताला टुटा हुआ था अंदर जाकर देखा तो अलमारी का सामान बिखरा हुआ पडा था तथा अलमारी के अंदर लाकर में रखे सोने के कान के टाप्स व लटकन , सोने का मंगलसूत्र, सोने की अंगुठी, बच्चों की चाँदी की गले की चेन , चाँदी की पायल, बच्चो के गुल्लक में रखे पाँच हजार करीबन व मेरे पति बी.सी. के नगदी रूपये लेकर आए थे उक्त सारा सामान नहीं मिला । कोई अज्ञात बदमाश मेरे घर का ताला तोडकर उसमें रखे सोने चाँदी के आभूषण चोरी कर ले गया है । रिपोर्ट पर से अपराध क्रमांक 896/25 धारा 331(4),305(A) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।

 

*पुलिस कार्यवाही –* रतलाम पुलिस अधीक्षक महोदय श्रीमान अमित कुमार (भा.पु.से) एवं श्रीमान अति.पुलिस अधीक्षक महोदय श्री राकेश खाखा के मार्गदर्शन मे घटना की गंभीरता को देखते हुए नगर पुलिस अधीक्षक महोदय श्री सत्येंद्र घनघोरिया के मार्गदर्शन मे थाना स्टेशन रोड रतलाम पुलिस की टीम घटित की गई है। थाना प्रभारी स्टेशन रोड निरीक्षक जितेंद्र सिह जादौन नें टीम प्रभारी सउनि देवेन्द्रसिह सेंगर को प्रकरण के सभी तथ्यो पर विवेचना करने हेतु लगाया जिस पर से घटनास्थल के आसपास के लोगो तथा मुखबीर तंत्र से गठित टीम द्वारा मुखबिर सूचना पर से आरोपी मोईन उर्फ मोनु जुगाड निवासी हाथीखाना बाई जी का वास रतलाम को गिरफ्तार किया एवं आरोपी मोईन उर्फ मोनु जुगाड की निशादेही से फरियादिया फरजाना बी के घर से चोरी गया मश्रुका सोने चांदी के आभूषण कीमती करीबन 01 लाख रुपये के जप्त किये गये।

 

*गिरफ्तार आऱोपी –* 01 मोईन उर्फ मोनु जुगाड पिता इसरार खान उम्र 28 साल निवासी हाथीखाना बाई जी का वास रतलाम 

 

*जप्त सामाग्री –* सोने के 08 मोती ,दो चांदी के सिक्के ,दो चांदी की चेन,दो जोड चांदी के कडे ,एक सोने की अंगुठी कीमती 100000/-रुपये करीबन (एक लाख रुपये करीबन) 

 

*आपराधिक रिकार्डः-* आरोपी मोईन उर्फ मोनु जुगाड पिता इसरार खान उम्र 28 साल निवासी हाथीखाना बाई जी का वास रतलाम के विरध्द पूर्व में भी चोरी, NDPS, मारपीट, आर्म्स एक्ट, आबकारी एक्ट के 23 प्रकरण अपराध पंजीबध्द है ।

 

*सराहनीय भूमिका –* निरीक्षक जितेन्द्र सिह जादौन थाना प्रभारी थाना स्टेशन रोड, सउनि देवेन्द्रसिह सेंगर,का प्रआर 43 हेमन्त परमार ,का प्रआऱ 779 महेन्द्र फतरोड,का प्रआऱ 397 मुकेशसिह चौहान,का प्रआर 210 विनोदसिह ,आर.506 अनिल सोलंकी ,आर.435 हरिकिशन पंवार,आर.147 बबलु मैडा ,आर.209 शंकर कटारा की सराहनीय भूमिका रही ।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]