किस्मत न्यूज बेतुल :- रिश्तेदार की मौत में बेवजह फंसाने का आरोप .चिचोली थाने में की शिकायत. अकरम खान पटेल की रिपोर्ट।   – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

किस्मत न्यूज बेतुल :- रिश्तेदार की मौत में बेवजह फंसाने का आरोप .चिचोली थाने में की शिकायत. अकरम खान पटेल की रिपोर्ट।  

😊 Please Share This News 😊

किस्मत न्यूज़ बैतूल। चिचोली थाना क्षेत्र के चुडिया निवासी किसान राजेन्द्र यादव पिता हरचंद यादव ने अपने खिलाफ लगाए गए आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए थाना चिचोली में लिखित शिकायत की है। उन्होंने बताया कि रिश्तेदारी में लगने वाले कपिल यादव की 18 अक्टूबर को सीताडोंगरी के पास पुलिया से गिरने से मौत हो गई थी। इस घटना के बाद मृतक के परिवारजन सोशल मीडिया पर उनका नाम लेकर झूठे आरोप लगा रहे हैं और उनकी छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है।

राजेन्द्र यादव ने बताया कि विगत 26 मार्च को अपनी बेटी के जन्मदिन के निमंत्रण के लिए उनकी कपिल यादव से फोन पर बात हुई थी। इसके बाद उनकी कोई बातचीत नहीं हुई। हादसे वाले दिन वे अपने बेटे का इलाज कराकर पत्नी और साली के साथ बैतूल सरकारी अस्पताल से शाम करीब 6 से 7 बजे वापस घर लौटे थे।

अगली सुबह करीब 8 से 9 बजे वे अपनी साली के साथ चुडिया से दुर्घटना स्थल पहुंचे, लेकिन तब तक पुलिस कपिल को चिचोली ले जा चुकी थी। वहां से वे ससुराल आलमपुर गए और फिर साली व सास के साथ चुनाहजूरी में हुए अंतिम संस्कार में शामिल हुए। इसके बाद मृतक परिवार के फोन निमंत्रण पर वे तेरहवीं में भी शामिल हुए थे।

राजेन्द्र यादव का कहना है कि इसके कई दिनों बाद चिचोली थाना से उन्हें बयान के लिए बुलाया गया। पुलिस ने बताया कि मृतक का परिवार उन पर शक जता रहा है। उन्होंने कहा कि उनका किसी से कोई विवाद नहीं था और न ही वे मृतक के परिवार से बहुत करीबी थे। दूर की रिश्तेदारी होने के कारण उनका आना-जाना भी कम था।

उन्होंने आरोप लगाया कि मृतक की मां, पिता लखन यादव और चाचा दिलीप यादव सोशल मीडिया पर उनका नाम ले-लेकर उन्हें बदनाम कर रहे हैं। राजेन्द्र यादव ने आशंका जताई कि आने वाले दिनों में उनके साथ कोई घटना होती है तो इसके जिम्मेदार मृतक कपिल यादव का परिवार होगा।

उन्होंने थाना प्रभारी से पूरी घटना की निष्पक्ष जांच करने और उन पर झूठे आरोप लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]