किस्मत न्यूज़ इंदौर.मप्र में भाजपा सरकार देश की मुद्रा का अपमान करने वालों का संरक्षण कर रही तो खुलेआम धज्जियां उड़ाते हुए हवाई फायर करने वालों को संरक्षण प्रदान कर रही, – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

किस्मत न्यूज़ इंदौर.मप्र में भाजपा सरकार देश की मुद्रा का अपमान करने वालों का संरक्षण कर रही तो खुलेआम धज्जियां उड़ाते हुए हवाई फायर करने वालों को संरक्षण प्रदान कर रही,

😊 Please Share This News 😊

किस्मत न्यूज़ इंदौर , उक्त आरोप मप्र कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता एड्वोकेट प्रमोद कुमार व्दिवेदी ने लगाया।

व्दिवेदी ने सवाल उठाया कि भाजयुमो के पदाधिकारियों, भाजपा नेताओं व्दारा सीधे सीधे हजारों लोगों की उपस्थिति में हवाई फायर करते हुए विडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट के प्रचारित एवं प्रसारित होने के वावजूद कोई कार्यवाही नहीं होना,,, राजनीतिक दलों के दफ्तरों पर कालिख फैंकने की कोशिश करने वाले पत्थरबाजी करने वाले नेताओं कार्यकर्ताओं पर कोई कार्यवाही नहीं करना अराजक सरकार की निशानी है तो,,, बिना कारण बिना अपराध युवकों को हिरासत में लेना और उसपर उच्चतम न्यायालय के न्यायमूर्ति की टिप्पणी,, उच्च न्यायालय की टिप्पणी सबुत की मप्र में भाजपा सरकार में क्या हो रहा।

पाकेट गवाह से लेकर नकली मुकदमे,,, निरपराधी परिवारजनों की अवैध गिरफ्तारी से लेकर मकान जमींदोज करने पर सवालिया निशान खड़े हुए हैं।

भुमाफियाओं के इशारे पर साठ गांठ करते हुए नकली दस्तावेज बनाने वाले आदतन अपराधियों की रिपोर्ट पर प्रतिष्ठित व्यक्तियों के खिलाफ झुठा मुकदमा दर्ज करने के मामले भी सामने आते रहे हैं।

व्दिवेदी ने सवाल उठाया कि रुपए सड़कों पर उडाना, पेरों में रौंदने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। पुलिस मुकदर्शक बनी हुई है।

बारात में सरेआम नोट फैंके जातें हैं भजन संध्या गीत संगीत आयोजन कब्वाली आदि में नोट उड़ाए जातें हैं पैरों में आते हैं,,यह जघन्य अपराध है भारतीय नोटों पर भारत का चिन्ह अशोक चक्र रहता है जिसका अपमान होता है परंतु विडियो आदि सामने होने के बाद भी पुलिस एवं सरकार चुप्पी साधे हुए हैं।

भाजपा जो बड़ी बड़ी बाते करती है देशप्रेम एवं देशभक्ति की बात करती है दिखावा करती है वो तथा उसकी सरकार खामोश बैठी है।

व्दिवेदी ने सवाल उठाया क्या अपराधिक मामलों में अदालत ही आदेश करतीं रहें।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव मुख्यमंत्री साथ साथ गृहमंत्री भी है उनके विभाग पर उंगली उठ रही है तो अन्य विभागों की क्या हालत है समझा जा सकता है।

 

भवदीय,,, प्रमोद कुमार व्दिवेदी एड्वोकेट प्रवक्ता मप्र कांग्रेस कमेटी मप्र.।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]