किस्मत न्यूज़ आमला, अस्पताल में एंबुलेंस बनी शोपीस, आपात मरीज निजी वाहनों से हो रहे रेफर* अकरम खान पटेल की रिपोर्ट।
|
😊 Please Share This News 😊
|
किस्मत न्यूज़ आमला।* नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आमला में वर्षों से खड़ी सरकारी एंबुलेंस आज तक किसी भी मरीज को उपचार हेतु ले जाने के काम नहीं आई है। आपात स्थिति में उपयोग के लिए उपलब्ध कराई गई यह एंबुलेंस अब अस्पताल परिसर में खड़ी एक शोपीस बनकर रह गई है, जो स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करती है।
#बैतूल
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि कई बार गंभीर हालत में मरीजों को निजी वाहनों या महंगे साधनों से जिला अस्पताल रेफर करना पड़ा, जबकि सरकारी एंबुलेंस अस्पताल परिसर में ही खड़ी रही। इससे आम जनता को न केवल आर्थिक बोझ उठाना पड़ा, बल्कि समय पर उपचार न मिलने का खतरा भी बना रहा।
इस संबंध में जब बीएमओ से चर्चा की गई तो उन्होंने बताया कि एंबुलेंस के लिए एक ड्राइवर पदस्थ है। हालांकि, सवाल यह उठता है कि यदि ड्राइवर मौजूद है तो एंबुलेंस का उपयोग आज तक क्यों नहीं हो पाया? ड्राइवर की तैनाती और वाहन की निष्क्रियता के बीच विरोधाभास साफ नजर आता है।
अस्पताल परिसर में खड़ी यह एंबुलेंस समय के साथ जर्जर होती जा रही है और यदि शीघ्र उपयोग में नहीं लाई गई तो यह पूरी तरह कबाड़ में तब्दील हो सकती है। यह स्थिति शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और सरकारी धन के उपयोग पर भी प्रश्नचिह्न लगाती है।
जनता का कहना है कि शासन द्वारा प्रदत्त एंबुलेंस आमजन की सेवा के लिए होती है, न कि अस्पताल की शोभा बढ़ाने के लिए। अब बड़ा सवाल यह है कि जिम्मेदार अधिकारी कब जागेंगे? क्या आमला की जनता को आपात स्थिति में एंबुलेंस सुविधा मिल पाएगी या यह वाहन यूं ही खड़ा-खड़ा सरकारी लापरवाही की मिसाल बनता रहेगा?
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

