किस्मत न्यूज़ उज्जैन के खिलाड़ियों ने कूड़ो (जापानी स्पोर्ट्स कॉम्बैट गेम) गुजरात में शहर का नाम रोशन किया – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

किस्मत न्यूज़ उज्जैन के खिलाड़ियों ने कूड़ो (जापानी स्पोर्ट्स कॉम्बैट गेम) गुजरात में शहर का नाम रोशन किया

😊 Please Share This News 😊

किस्मत न्यूज़ उज्जैन,विगत दिनों गुजरात के सूरत शहर में 16वीं राष्ट्रीय 6टी कूडो फेडरेशन एवं 17वी अक्षय कुमार कूडो प्रतियोगिता आयोजित हुई जिसमें मध्य प्रदेश के 170 खिलाड़ियों ने भाग लिया इसी कड़ी में उज्जैन के 8 खिलाड़ियों ने मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया जिसमें मध्य प्रदेश ओवरऑल 3 नंबर पर रहा । संस्था अध्यक्ष श्री पंडित राजेश त्रिवेदी जी एवं सहसचिव श्री इकबाल उस्मानी जी ने संयुक्त रूप से जानकारी देकर बताया कि

उज्जैन के शिवांश विश्वानी 1गोल्ड 2 सिल्वर मेडल . याहिया खान 1 गोल्ड मेडल . कल्याणी श्रीवास्तव 1 गोल्ड 2 सिल्वर मेडल . सैयद कबीरअब्बास 2 सिल्वर मेडल . सीनियर वर्ग में जयेश चौहान 1 सिल्वर मेडल 

खुशी भाटी 2 ब्रोंज मेडल एवं आयुष नागवंशी और हर्षित राणावत का प्रदर्शन भी सराहनीय रहा । खिलाड़ियों की जीत पर जिला कूडो एसोसिएशन ऑफ उज्जैन के संरक्षक श्री इंजीनियर सरफराज कुरैशी जी श्री नईम खान जी संस्था अध्यक्ष पंडित राजेश त्रिवेदी जी उपाध्यक्ष श्री समीरुल हक जी सचिव श्री ज़मीर अब्बास जी कोषाध्यक्ष श्री संजय जोगी जी सह सचिव श्री इकबाल उस्मानी जी संस्था मेंबर श्री रिजवान जागीरदार जी श्री मंसूर खान जी खेल प्रेमी श्री गौरव रोकड़े जी सुश्री ममता गोलवी जी एवं शहर के सभी खेल प्रेमियों एवं वरिष्ठ जनों ने खिलाड़ियों की उपलब्धि पर उनको बधाई दी एवं उनका सम्मान किया एवं आने वाले सालों में भी खिलाड़ी इसी तरह मेहनत करके शहर का नाम रोशन करें ये आशीर्वाद भी दिया ।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]