किस्मत न्यूज़ रतलाम,मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के मार्गदर्शन और निर्देश अनुसार नगर विकास प्रस्फुटन समिति, वार्ड क्रमांक 36 में आज एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

किस्मत न्यूज़ रतलाम,मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के मार्गदर्शन और निर्देश अनुसार नगर विकास प्रस्फुटन समिति, वार्ड क्रमांक 36 में आज एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया।

😊 Please Share This News 😊

किस्मत न्यूज़ रतलाम,नगर विकास प्रस्फुटन समिति

वार्ड क्रमांक 36, रतलाम (म.प्र.) की बैठक आयोजित की गई

मनोहर मालवीय….

 

रतलाम बैठक की जानकारी देते हुए संस्था की सचिव श्री मति आशा उपाध्याय ने बताया कि 

मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के मार्गदर्शन और निर्देश अनुसार नगर विकास प्रस्फुटन समिति, वार्ड क्रमांक 36 में आज एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक जन अभियान परिषद, रतलाम ब्लॉक समन्वयक के निर्देशानुसार आयोजित की गई, जिसमें शासन की जनहितैषी योजनाओं को जमीनी स्तर पर प्रभावी रूप से क्रियान्वित करने तथा आम जनता तक उनका लाभ पहुँचाने पर विशेष जोर दिया गया।

 

बैठक में सेक्टर-01 की नवांकुर संस्था फ़कत नारी संस्था की सचिव पूनम ढलवानी एवं वार्ड के वरिष्ठ नागरिक दिनेश जी गहलोत विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त समिति से जुड़े कई पदाधिकारी एवं सदस्यगण भी बैठक में शामिल हुए।

 

 प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष नरेंद्र श्रेष्ठ ने अपने संबोधन में बताया कि समिति द्वारा नियमित रूप से संस्कार केंद्र का संचालन किया जा रहा है, जिसके माध्यम से गरीब, वंचित एवं भिक्षावृत्ति से जुड़े वर्ग के बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ नैतिक संस्कार प्रदान किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक शिक्षा और संस्कार पहुँचाना समिति का प्रमुख लक्ष्य है।

 

इस अवसर पर पूनम ढलवानी (पूनम दीदी) ने जानकारी दी कि उनकी नवांकुर संस्था सेक्टर-01 में सक्रिय रूप से कार्य कर रही है, जिसमें शहर एवं शहर से लगी हुई विभिन्न प्रस्फुटन समितियाँ सम्मिलित हैं। उन्होंने बताया कि सभी संस्थाएँ मिलकर पर्यावरण संरक्षण, नशा मुक्ति, जल संरक्षण, ऊर्जा संरक्षण जैसे विषयों पर जनजागरूकता के साथ कार्य कर रही हैं। साथ ही शासन द्वारा संचालित जनहितैषी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुँचाकर उन्हें उनका लाभ दिलाना भी इन संस्थाओं का मुख्य उद्देश्य है।

 

बैठक में जन अभियान परिषद के ब्लॉक समन्वयक शैलेंद्र सिंह सोलंकी के निर्देशों का उल्लेख करते हुए बताया गया कि परिषद द्वारा सभी समितियों को शासन की योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने, सामाजिक सहभागिता बढ़ाने एवं जनकल्याण के कार्यों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए हैं, जिनके अनुरूप यह बैठक आयोजित की गई।

 

आज की बैठक में समिति की सचिव आशा उपाध्याय, शोभा श्रेष्ठ, सुषमा गहलोत, भीम कुँवर, संतोष प्रजापत, सोनम प्रजापत एवं ओमवती जी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। सभी उपस्थित सदस्यों ने अपने-अपने विचार रखते हुए सामाजिक विकास, जनजागरण एवं जनकल्याण के कार्यों में सक्रिय सहभागिता का संकल्प लिया।

 

बैठक का समापन सामूहिक सहयोग एवं समन्वय के माध्यम से वार्ड एवं नगर के समग्र विकास के संकल्प के साथ किया गया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]