किस्मत न्यूज़ बैतूल,*पाप होने पर हम जीवन में अच्छे काम नहीं कर पाते हैं: पं.सुखदेव शर्मा* *संगीतमय भागवत कथा का तीसरा दिन* अकरम खान पटेल की रिपोर्ट।   – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

किस्मत न्यूज़ बैतूल,*पाप होने पर हम जीवन में अच्छे काम नहीं कर पाते हैं: पं.सुखदेव शर्मा* *संगीतमय भागवत कथा का तीसरा दिन* अकरम खान पटेल की रिपोर्ट।  

😊 Please Share This News 😊

किस्मत न्यूज़ बैतूल। दुर्याेधन, शिशुपाल कई बार भगवान श्री कृष्ण से मिले लेकिन वह काम, क्रोध, लोभ को जीत नहीं पाए। जैसे बादल के आने पर सूर्य को निकलने नहीं देता है उसी प्रकार पाप होने पर हम जीवन में अच्छे काम नहीं कर पाते हैं। सालों-साल व्यक्ति संसार के प्रपंचों में फसा रहता है। यह बात विवेकानंद वार्ड भग्गुढ़ाना में चल रही संगीतमय भागवत कथा के तीसरे दिवस कक्षा वाचक पंडित सुखदेव शर्मा ने कही। पंडित सुखदेव शर्मा ने कहा कि प्रत्येक दिन इस शरीर से छोटे या बड़े शुभ कर्म करना हीं चाहिए। जिस दिन शुभ कर्म न हो वह दिन हमारे लिए बेकार गया जानना चाहिए। धरती माता ने भोजन दिया, सूर्य ने तेज, अग्नि ने पवित्रता, जल ने शीतलता, हवा ने खुशबू दी और हमने उनको धन्यवाद नहीं किया, यह है। हम होटल में खाकर और रूकने का पैसा देते हैं। भगवान के बनाए संसार से चुपचाप कैसे जा सकते हैं। यहां रहकर भगवान का भजन, दान, कीर्तन कर भगवान का धन्यवाद दिजीए। कथा का आयोजन स्व.नानक राम तावड़े की पुण्य स्मृति में किया जा रहा है। कथा प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक सुनाई जा रही है। कथा आयोजक शिव किशोर तावड़े राजेन्द्र, शिवाजी, रामशंकर तावड़े ने सभी से कथा लाभ लेने का आग्रह किया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]