किस्मत न्यूज़ दंतोड़िया,विद्यार्थियों के लिए ऊनी स्वेटर वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया. रीपोर्ट मनोहर मालवीय। – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

किस्मत न्यूज़ दंतोड़िया,विद्यार्थियों के लिए ऊनी स्वेटर वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया. रीपोर्ट मनोहर मालवीय।

😊 Please Share This News 😊

किस्मत न्यूज़ दंतोड़िया, शासकीय हाई स्कूल में जय माँ आंबे शक्ति सामाजिक वितरणसेवा समिति, सगोद द्वारा विद्यालयीन विद्यार्थियों के लिए ऊनी स्वेटर वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। समिति द्वारा पारंपरिक पुष्प-माला के स्थान पर अतिथियों का स्वागत औषधीय पौधों से किया गया, जो पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय नवाचार रहा।

कार्यक्रम में समिति के संरक्षक चेतन गवली, अध्यक्ष डॉ. प्रकाश शर्मा, उपाध्यक्ष गणपत पाटीदार, सदस्य मोहन पाटीदार, महेश पाटीदार, योगेश पाटीदार, हितेश पाटीदार एवं भरतलाल पाटीदार विशेष रूप से उपस्थित रहे।

संस्था के वरिष्ठ शिक्षक ऋतेश पंवार ने समिति के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि संस्था सामाजिक सेवा के अंतर्गत गोसेवा, संत सेवा, वृद्धजन सेवा, शासकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों को ऊनी वस्त्र, यूनिफॉर्म, चप्पल-जूते उपलब्ध कराने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण हेतु निरंतर कार्य कर रही है।

इस अवसर पर ग्राम सरपंच ईश्वरलाल खराड़ी एवं सचिव बंशीलाल भाभर ने समिति के सेवा कार्यों की मुक्तकंठ से प्रशंसा की तथा ग्रामीण विद्यार्थियों को ऊनी वस्त्र प्रदान करने के लिए समिति का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में कक्षा 1 से कक्षा 10 तक के कुल 146 विद्यार्थियों को ऊनी स्वेटर वितरित किए गए, जिन्हें पाकर विद्यार्थियों के चेहरों पर प्रसन्नता झलक उठी। इसके साथ ही समिति द्वारा विद्यालय परिसर में पौधारोपण कर सेवा एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया गया।

समिति के अध्यक्ष डॉ. प्रकाश शर्मा ने विद्यार्थियों को नैतिक शिक्षा एवं पारिवारिक मूल्यों का महत्व बताते हुए उन्हें राष्ट्र का भविष्य और कर्णधार बताया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय की ओर से समिति को स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में संस्था के वीरेंद्र कैथवास, सीमा खरे, कालू सिंह चौहान, गोपाल शर्मा, बद्रीलाल परमार, राजेश मालीवाड, कोमल परमार सहित विद्यालयीन विद्यार्थी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन ऋतेश पंवार ने किया तथा आभार प्रदर्शन वीरेंद्र कैथवास द्वारा किया गया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]