किस्मत न्यूज़ इंदौर,कैलाश विजयवर्गीय  मंत्री मप्र शासन ,मुख्यमंत्री जी आपका नाम लेकर अधिकारी चमकाते हैं। सवाल उठा कि आपको चमकाते हैं अजीब,, आपकों चमकाने की हिम्मत  ऐसा कौन-सा महारथी अधिकारी आ गया,,, – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

किस्मत न्यूज़ इंदौर,कैलाश विजयवर्गीय  मंत्री मप्र शासन ,मुख्यमंत्री जी आपका नाम लेकर अधिकारी चमकाते हैं। सवाल उठा कि आपको चमकाते हैं अजीब,, आपकों चमकाने की हिम्मत  ऐसा कौन-सा महारथी अधिकारी आ गया,,,

😊 Please Share This News 😊

किस्मत न्यूज़ इंदौर,आदरणीय श्री कैलाश विजयवर्गीय 

मंत्री मप्र शासन 

सादर अभिवादन,,,

आपका बयान मिटिंग का पढ़ा,,लिखा था,छपा,देखा,,,कि

मुख्यमंत्री जी आपका नाम लेकर अधिकारी चमकाते हैं।

सवाल उठा कि आपको चमकाते हैं अजीब,,

आपकों चमकाने की हिम्मत 

ऐसा कौन-सा महारथी अधिकारी आ गया,,,

सोचनीय विचारणीय विषय है हम सब के लिए 

अचानक चलचित्र सामने आने लगा आपके राजनीतिक सफर का,,,

कभी पहली पहली बार विधायक बने 4नंवम्बर से तो किसी पुलिस अधिकारी को जूता उतारकर चमकाते हुए फोटोज़ दिखें 

गौरतलब रहे तब सोशल मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया जमाना नहीं था,,

फिर किसी जैन नाम के अधिकारी से बहसबाजी सार्वजनिक हुई,,

फिर याद आया 

आप राष्ट्रीय महासचिव थे भाजपा के मप्र में कमलनाथ जी की कांग्रेस की सरकार थी,,, कमिश्नर आकाश त्रिपाठी थे,,, भाजपा नेताओं साथ ज्ञापन देने गये थे,,, वरिष्ठ अधिकारी के ना आने पर शहर में आग लगाने या लग जायेगी ऐसा बयान आपने दिया,,,

ऊपर की सभी घटनाएं कांग्रेस सरकार समय 

अब 

भाजपा सरकार में जब आप मंत्री बने उमा भारती मुख्यमंत्री जी,,, डॉ मोहन यादव को उज्जैन विकास प्राधिकरण अध्यक्ष बनवाने में आपका हाथ,, उज्जैन के सिंहस्थ का दायित्व आपका,,,

फिर शिवराज सिंह चौहान सरकार में मंत्री 

आपका बयान ठाकुर कटे हाथ का

फिर अब 

आप मंत्री और यह बयान 

मतलब साफ है क्या भाजपा सरकार में आपको खुला नहीं रखा जाता,,हाथ बांध दिए जाते हैं,,,

और अधिकारी चमकाऐं,,,

वो भी आपको 

क्या रतौंधी पाले हुए हैं आपका रुतबा जन आधार तथा एक आवाज पर हजारों कार्यकर्ताओं की भीड़ एकत्रित हो जाए आपकी,, ताकत का पता नहीं फिर वो अधिकारी हैं ही नहीं,,,रबर स्टाम्प होगा 

रबर स्टाम्प से याद आया मप्र में ही नहीं पुरे देश में रबर स्टाम्प अधिकारी तथा मंत्री एवं भाजपा नेता हैं।

रबर स्टाम्प का रिमोट कंट्रोल क्या मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के पास है शायद नहीं 

डॉ मोहन यादव स्वयं लाटरी लगी हुई तख्त पर,,, रिमोट कंट्रोल अमित शाह है तो क्या रबर स्टाम्प का रबर स्टाम्प अधिकारी आपको चमका सकता है बिल्कुल नहीं,,,

कैलाश विजयवर्गीय जी आप तो बस बताओं अधिकारी कैसे चमका सकता है।

माफ करें 

मैं विरोधी दल का अदना सा कार्यकता,,जन आधार भी कमतर,, मुझे कोई अधिकारी चमका नहीं पाता,,,

कारण मैं कोई खुद का काम ऐसा नहीं करवाता जिसकी फाईल उसके पास आए और मुझे चमका सके फाईल दिखाकर,,,

किसी गुंडे मवाली,जालसाज, हिस्ट्री शीटर,हुए माफिया,,,,की सिफारिश भी नहीं करता 

ठेकेदार ने सड़क नहीं बनाई, ड्रैनेज लाईन डाली नहीं और बिल पास की सिफारिश भी नहीं करता,,

अवैध कालोनाइजरों की सिफारिश भी नहीं करता 

और तो और 

सबसे अधिक जनहित याचिका दायर करता हूं,,, विपक्षी दल से हुं आवाज उठाता हूं,,, फिर भी हिम्मत नहीं चमकाने की,,,

फिर आपको चमका रहे गजब 

लोकसभा की अध्यक्ष रही अजैय सांसद रही आदरणीया सुमित्रा महाजन भी अधिकारियों के व्यवहार पर नाराजगी जता चुकी,,,

पार्षद गण भी

महापौर पुष्यमित्र भार्गव भी

मतलब साफ 

भाजपा सरकार में भाजपा नेताओं, जनप्रतिनिधियों, मंत्री,सबकी नहीं चल रही,,

अधिकारियों की चल रही है।

तो 

भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा 

कान में सुनाई दे इसलिए सुनने की मशीन ले आइये तथा 

नजर में साफ़ साफ़ दिखे नजर ऐनक ले आइये 

मंत्री, जनप्रतिनिधि, पदाधिकारियों की यह पिडा,, स्थिति 

भाजपा सरकार की स्थिति बयां करती है।

मातम के अवसर पर खुशी की मिठाई खाने की आदत है तो खुश होकर जश्न मनाओ।

जयहिंद,,,,

प्रमोद कुमार व्दिवेदी एड्वोकेट प्रवक्ता मप्र कांग्रेस कमेटी मप्र 9826093634

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]