किस्मत न्यूज़ रतलाम,BAC – CAC की पारदर्शी काउंसलिंग के लिए कलेक्टर और जिला पंचायत सीईओ को आजाद अध्यापक शिक्षक संघ ने दिया धन्यवाद – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

किस्मत न्यूज़ रतलाम,BAC – CAC की पारदर्शी काउंसलिंग के लिए कलेक्टर और जिला पंचायत सीईओ को आजाद अध्यापक शिक्षक संघ ने दिया धन्यवाद

😊 Please Share This News 😊

किस्मत न्यूज़ रतलाम,रीपोर्ट मनोहर मालवीय।लंबे समय से अटकी विकासखंड स्रोत समन्वयक (BAC) और जन शिक्षक (CAC) की काउंसलिंग की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इससे काउंसलिंग के लिए संघर्षरत कर्मचारी संगठनों और शिक्षकों में हर्ष व्याप्त है। आजाद अध्यापक शिक्षक संघ ने पारदर्शी तरीके से काउंसलिंग करवाने के लिए कलेक्टर मिशा सिंह और जिला पंचायत सीईओ वैशाली जैन को धन्याद ज्ञापित किया है। संगठन ने अधिकारीद्वय को भरोसा दिलाया है कि उनके सदस्य शिक्षक शिक्षा के स्तर की बेहतरी के लिए शासन और प्रशासन के हर प्रयास में शिद्दत से सहयोग के लिए वे प्रतिबद्ध है।

मप्र आजाद अध्यापक शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने संभाग अध्यक्ष प्रकाश शुक्ला एवं जिला अध्यक्ष सुनील कुमार गोंड के नेतृत्व में गुरुवार देर शाम कलेक्टर मिशा सिंह और जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) वैशाली जैन से भेंट की। प्रतिनिधिमंडल ने अधिकारीद्वय को स्मृतिचिह्न स्वरूप पौधे भेंट कर बीएसी और सीएसी की काउंसलिंग संपन्न करवाने के लिए उनका आभार ज्ञापित किया। संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि- आपके के प्रयासों के चलते ही यह काउंसलिंग निर्विघ्न और पारदर्शी तरीके से संपन्न हो सकी है।

हर अच्छे कार्य में संगठन रहेगा आगे

प्रतिनिधिमंडल ने अधिकारियों से कहा कि आजाद अध्यापक शिक्षक संघ सकारात्मक विचारधारावाला संगठन है जो हर अच्छे कार्य में आगे रहने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी प्रकार शिक्षा की गुणवत्ता और शैक्षणिक व्यवस्था की बेहतरी के लिए अपना 100 फीसदी देने योगदान देने के लिए हमें तैयार हैं। संघ के संभागीय अध्यक्ष शुक्ला और जिला अध्यक्ष गोंड ने अपनी जिम्मेदारियों के बेहतर ढंग से निर्वाह करने के लिए अधिकारीद्वय से मार्गदर्शन भी मांगा जिसके लिए उन्होंने आश्वस्त करते हुए अच्छा कार्य करने के लिए कहा।

 

ये शामिल रहे प्रतिनिधिमंडल में

 

प्रतिनिधिमंडल में संभाग अध्यक्ष शुक्ला और जिला अध्यक्ष गोंड के अलावा जिला संयोजक राजेन्द्र सिंह राठौर, कार्यकारी जिला अध्यक्ष महेंद्र सिंह भाटी, जिला उपाध्यक्ष किरण पाटीदार, जिला सह-कोषाध्यक्ष सावन पारगी, भास्कर बाथम, धर्मेंद्र शर्मा, गोविंद पाटीदार, गोविंद व्यास, शिखा शुक्ला, भुप्रकाश मालवीय, जावेद अब्बासी, धर्मेंद्र गुप्ता, दिनेश बाजेर आदि शामिल रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

You may have missed 7869552754