किस्मत न्यूज़ जबलपुर,*रंग लायी आपसी समझौते की पहल प्रशासन ने खोला अंसार नगर मस्जिद का ताला: शुरू हो गयी नमाज़* – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

किस्मत न्यूज़ जबलपुर,*रंग लायी आपसी समझौते की पहल प्रशासन ने खोला अंसार नगर मस्जिद का ताला: शुरू हो गयी नमाज़*

😊 Please Share This News 😊

किस्मत न्यूज़ जबलपुर. शुक्रवार को जुमे की नमाज़ से पहले अंसार नगर मस्जिद में मुस्लिम समुदाय के दो गुटों में इमाम को लेकर हुआ विवाद हंगामे में बदल गया था, बढ़ते तनाव व अनहोनी की आशंका को देखते हुए भारी पुलिस बल व प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में मस्जिद में ताला लगा दिया गया था. जिसके बाद से लगातार दो पक्षों के बीच कई दौर की बैठकें हुईं. आज शनिवार को भी मुफ्ती ए आज़म मध्यप्रदेश हज़रत मौलाना डाॅ. मुहम्मद मुशाहिद अहमद कादरी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता हाजी मुहम्मद कदीर सोनी, सरदार हामिद हुसैन, पार्षद याकूब अंसारी, पार्षद अख्तर अंसारी, कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष अशरफ मंसूरी, मेहफूज़ टेलर, सगीर बंबईया आदि ने दोनों पक्षों को समझाईश दी और स्थानीर लोगों के हस्ताक्षरयुक्त आवेदन प्रशासन को सौंपकर बताया कि दो पक्षों में समझौता हो गया है. 

जिसके तहत अब तक इसी मस्जिद के मोअज़्ज़न रहे हाफ़िज़ मुहम्मद रियाज़ अब बतौर इमाम नमाज़ पढ़ायेंगे.

 समझौते की विधिवत लिखित जानकारी मिलने के बाद प्रशासनिक अधिकारी व पुलिस मौके पर पहुँची. और शाम चार बजे मस्जिद का ताला खोल दिया गया. जिसके बाद अज़ान हुई और फिर नमाज़े अस्र अदा की गयी. 

सौहार्दपूर्ण माहौल में दोनों पक्ष के लोगों ने गिले शिकवे भुलाकर गले मिले. और भविष्य में आपसी सहमति व सदभाव से हर समस्या के समाधान का संकल्प लिया. 24 घण्टे के भीतर मस्जिद का ताला खुलने से जहाँ नमाज़ियो अंसार नगर क्षेत्र के नागरिकों में खुशी की लहर दौड़ गयी वहीं पुलिस व प्रशासन ने भी राहत की साँस ली है .

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]