किस्मत न्यूज़ रतलाम,,जिला पुलिस लाइन एवं सभी थाना चौकियों पर आयोजित हुआ ध्यान कार्यक्रम, रीपोर्ट मनोहर मालवीय। – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

किस्मत न्यूज़ रतलाम,,जिला पुलिस लाइन एवं सभी थाना चौकियों पर आयोजित हुआ ध्यान कार्यक्रम, रीपोर्ट मनोहर मालवीय।

😊 Please Share This News 😊

किस्मत न्यूज़रतलाम,विश्व ध्यान दिवस के अवसर पर पुलिसकर्मियों के मानसिक स्वास्थ्य, तनाव प्रबंधन एवं सकारात्मक कार्यसंस्कृति को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश पुलिस एवं हार्टफुलनेस संस्था के संयुक्त तत्वावधान में रतलाम जिले में संचालित “तनावमुक्ति एवं ध्यान केंद्र – हर दिल ध्यान, हर दिन ध्यान” अभियान के अंतर्गत आयोजित तीन दिवसीय ध्यान योग कार्यशाला का आज सफलतापूर्वक समापन हुआ।

गौरतलब है कि संयुक्त राष्ट्र महासंघ द्वारा ध्यान एवं इसके लाभों के प्रति जन – जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से 21 दिसंबर को विश्व ध्यान दिवस के रूप में घोषित किया गया है। इसी क्रम में पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार दिनांक 19, 20 एवं 21 दिसंबर 2025 को प्रदेश के समस्त जिलों में तीन दिवसीय ध्यान योग कार्यशाला आयोजित की गई।

उक्त निर्देशों के परिपालन में पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम शहर श्री राकेश खाखा, एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम ग्रामीण श्री विवेक कुमार लाल के मार्गदर्शन में आज दिनांक 21 दिसंबर 2025 को पुलिस लाइन के साथ-साथ जिलेभर के समस्त अनुभागों एवं थाना/चौकी स्तर पर सामूहिक ध्यान कार्यक्रम आयोजित किए गए। तीन दिनों तक चले इस अभियान में पुलिस अधिकारी, कर्मचारी एवं पुलिस परिवार एवं नागरिकों ने सहभागिता कर ध्यान योग का अभ्यास किया।

विश्व ध्यान दिवस के अवसर पर आज प्रातः ज़ूम लिंक के माध्यम से लाइव संबोधन में माननीय मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव द्वारा ध्यान के महत्व, उसके शारीरिक एवं मानसिक लाभों तथा सकारात्मक जीवनशैली में उसकी भूमिका पर विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा विश्व ध्यान दिवस के अवसर पर सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए नियमित ध्यान को दैनिक जीवन में अपनाने का संदेश दिया गया। 

      हार्टफुलनेस संस्था रतलाम की तरफ से श्री केवी सोनी जी, श्री कमलेश जी पालीवाल श्री नीलेश जी शुक्ला, एवं श्री मति शीतलजी शुक्ला द्वारा पुलिस लाइन में योग एवं ध्यान प्रशिक्षण प्रदान किया। इसके अलावा हार्टफुल नेस संस्था के अन्य सदस्यों द्वारा भी अलग अलग थाना एवं चौकी पर ध्यान एवं योग कार्यक्रम संपन्न करवाए। 

पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि ध्यान को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाकर पुलिसकर्मी स्वयं को मानसिक रूप से सशक्त बनाते हुए संवेदनशील, अनुशासित एवं जनहितकारी पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बना सकते हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

You may have missed 7869552754