किस्मत न्यूज़ उज्जैन,दीन दुखियों की मसीहा मदर टेरेसा एवं शिक्षाविद छाया श्रीवास्तव की स्मृति में नेकी का वाहन चलाया गया l – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

किस्मत न्यूज़ उज्जैन,दीन दुखियों की मसीहा मदर टेरेसा एवं शिक्षाविद छाया श्रीवास्तव की स्मृति में नेकी का वाहन चलाया गया l

😊 Please Share This News 😊

किस्मत न्यूज़ उज्जैन, सर सैयद अहमद वेलफेयर सोसाइटी एवं अल हिजरा उमरा टूर ट्रेवल्स उज्जैन इंदौर के संयुक्त तत्वाधान मे जरूरतमंदों के लिए नेकी का वाहन शहर के विभिन्न भागों में चलाया गया l अध्यक्ष पंकज जायसवाल एवं संरक्षक सैयद अबीद अली मीर ने विस्तृत जानकारी देते बताया संस्था द्वारा शीत ऋतु में हर सप्ताह नेकी का वाहन दो शख्सियत की स्मृति में चलाया जा रहा है इसी श्रृंखला में आज फ्रीगंज टावर से मदर टेरेसा एवं शिक्षाविद छाया श्रीवास्तव की स्मृति में जरूरतमंदों के लिए नेकी का वाहन का शुभारंभ समाजसेवी विकार अहमद राजा भाई ने किया l अपने उद्बोधन में समाजसेवी विकार अहमद ने कहा इस भीषण सर्दी के मौसम में जरूरतमंदों के लिए कंबल और गर्म वस्त्र उपलब्ध कराना मानवता की सच्ची सेवा है l सर सैयद अहमद वेलफेयर सोसाइटी निरंतर सामाजिक और रचनात्मक कार्यों में हमेशा अग्रणी भूमिका वर्ष भर निभाती रहती है इसके लिए भी संस्था बधाई की पात्र है l उप संयोजक सैयद उस्मान हसन एवं सचिव धर्मेंद्र राठौर ने बताया शहर के विभिन्न भागों में जरूरतमंदों को कंबल और गर्म वस्त्र उपलब्ध कराएं l नेकी के वहान शुभारंभ के मौके पर मध्य प्रदेश हज कमेटी के पूर्व सदस्य इकबाल हुसैन, महाकाल शयन आरती के सदस्य चेतन ठक्कर, अल हिजरा उमरा टूर ट्रैवल्स के वरिष्ठ मेंबर मोहम्मद फिरोज पेशवा, समाजसेवी नौशाद भाई, शिक्षाविद सादिक मंसूरी, जहीर नागोरी, फारूक अहमद, शरीफ खान, हाजी इस्माइल भाई रंगवाला, अ. वकील पप्पू भाई,मार्गदर्शक इकबाल उस्मानी उपस्थित थे l उप संयोजक नासिर मंसूरी, एवं संयुक्त सचिव अनुदीप गंगवार ने बताया जरूरतमंदों के लिए अगले सप्ताह स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बाल गंगाधर तिलक एवं हजजानी जैनाबाई अब्दुल करीम रेडीमेड वालों की स्मृति में नेकी का वाहन 27 दिसंबर शनिवार रात्रि 10:00 बजे एटलस चौराहे से चलाया जाएगा l उपरोक्त जानकारी प्रवक्ता सैयद आशिक अली एवं शाकिर हुसैन ने दी l

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]