किस्मत न्यूज़ चिचोली,जनपद पंचायत चिचोली भीमपुर गबन 13 करोड प्रकरण में बैतूल पुलिस को बड़ी सफलता* *मुख्य आरोपी को संरक्षण देने व गबन राशि से जमीन खरीदने वाला आरोपी आशीष बिसेन गिरफ्तार** अकरम खान पटेल की रिपोर्ट।
|
😊 Please Share This News 😊
|
किस्मत न्यूज चिचोली जनपद पंचायत गबन प्रकरण में बैतूल पुलिस को एक और महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। थाना *चिचोली के अपराध क्रमांक 163/25 में फरार मुख्य आरोपी राजेन्द्र परिहार को* पुलिस गिरफ्तारी से बचाने में सक्रिय भूमिका निभाने एवं गबन की राशि से भूमि क्रय करने वाले *आरोपी आशीष बिसेन पिता नंदलाल बिसेन* को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी आशीष बिसेन भोपाल के ऐशबाग थाना क्षेत्र अंतर्गत नवीन नगर में किराये का कमरा लेकर पढ़ाई कर रहा था। आरोपी आशीष, इस प्रकरण के मुख्य आरोपी राजेन्द्र परिहार का रिश्ते में मामा है। दिनांक 17.03.2025 को राजेन्द्र परिहार अपनी पत्नी अंशु पटले के साथ आशीष के किराये के कमरे में आकर छिपा था। इस दौरान राजेन्द्र परिहार ने आशीष को बताया कि पुलिस उसे किसी भी समय गिरफ्तार कर सकती है।
जांच के दौरान यह भी तथ्य सामने आया है कि दिनांक 17.03.2025 को शाम लगभग 07:00 बजे, राजेन्द्र परिहार आशीष का मोबाइल फोन (मोबाइल नंबर 9673896581) अपने साथ लेकर चला गया। इसके पश्चात आशीष बिसेन ने नया सिम कार्ड क्रय किया एवं अपने मामा राजेन्द्र परिहार को रानी कमलापति रेलवे स्टेशन, भोपाल तक पहुंचाया। इस प्रकार आरोपी आशीष बिसेन ने मुख्य आरोपी को पुलिस कार्रवाई से बचाने में जानबूझकर सहयोग किया।
इसके अतिरिक्त, पुलिस जांच में यह भी उजागर हुआ है कि आरोपी आशीष बिसेन द्वारा अपने मामा राजेन्द्र परिहार की मदद से जनपद पंचायत की गबन की राशि का उपयोग कर ग्राम बोटेझरी, जिला बालाघाट में लगभग 01 एकड़ भूमि करीब 25 लाख रुपये में क्रय की गई।
*जांच में पाया गया कि—*
* 15 लाख रुपये राजेन्द्र परिहार के मित्र युगेन्द्र राहंगडाले उर्फ दीपक से, तथा
* 10 लाख रुपये सरोज वाराविसनी के बैंक खाते के माध्यम से प्राप्त कर भूमि का भुगतान किया गया, जो कि गबन की राशि से संबंधित है।
* प्रकरण में आरोपी आशीष बिसेन को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। मामले में अन्य बिंदुओं पर गहन विवेचना जारी है।
कार्यवाही में सराहनीय भूमिका
मयंक तिवारी – अनुविभागीय पुलिस अधिकारी, शाहपुर
देवकरन डेहरिया – थाना प्रभारी, शाहपुर
रवि शाक्य – थाना प्रभारी, चोपना
उप निरीक्षक दिलीप यादव
आरक्षक प्रवेश, आरक्षक मनीष
साइबर सेल से आरक्षक बलराम
की महत्वपूर्ण भूमिका रही
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

