किस्मत न्यूज़ बैतूल,*संत आसाराम बापू की तस्वीर पर कीचड़ फेंका*  *आक्रोशित श्री योग वेदांत सेवा समिति के साधकों ने सौंपा ज्ञापन* अकरम खान पटेल की रिपोर्ट।   – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

किस्मत न्यूज़ बैतूल,*संत आसाराम बापू की तस्वीर पर कीचड़ फेंका*  *आक्रोशित श्री योग वेदांत सेवा समिति के साधकों ने सौंपा ज्ञापन* अकरम खान पटेल की रिपोर्ट।  

😊 Please Share This News 😊

किस्मत न्यूज़ बैतूल। श्री योग वेदांत सेवा समिति के तत्वावधान में थाना प्रभारी थाना कोठी बाजार को ज्ञापन सौंपकर हिंदू संत श्री आसारामजी बापू के होर्डिंग पर कीचड़ फेंकने वाले अराजक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में समिति के संरक्षक राजेश मदान और राजीव झा ने बताया कि संस्था श्री योग वेदांत सेवा समिति द्वारा 25 दिसंबर को आयोजित होने वाले तुलसी पूजन दिवस के सुप्रचार के लिए दिनांक 16 दिसम्बर को थाना चौक कोठी बाजार के सामने एक होर्डिंग लगाया था। शैलेन्द्र रघुवंशी और सुरेन्द्र कुंभारे ने बताया कि 21 दिसम्बर को लगभग 12 दोपहर हमारे संज्ञान में आया कि होर्डिंग पर पूज्य संत श्री आसाराम जी बापू की श्री तस्वीर पर किसी अज्ञात अराजक तत्वों ने कीचड़ फेंक कर शहर का वातावरण अशांत करने का कुत्सित प्रयास किया है। शैलेन्द्र सोनी और अनूप मालवीय ने कहा कि कीचड़ फेंकने की घटना आसपास लगे सीसी टीवी कैमरा के माध्यम से ज्ञात हो सकती है। इस घटना से जिले भर के साधकों में अत्यंत रोष व्याप्त हो गया है। विदित हो कि 25 दिसम्बर को श्री राधा कृष्ण मंदिर गंज में सुबह10 बजे, चिखलार स्थित आश्रम सहित शहर के कई मंदिरों में तुलसी पूजन दिवस मनाया जाएगा। ज्ञापन में तस्वीर पर कीचड़ फेंकने वाले असामाजिक तत्वों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की गई है। ज्ञापन सौंपते समय समिति के राजेश मदान, राजीव झा, शैलेन्द्र रघुवंशी, सुरेन्द्र कुंभारे, रामराव कड़वे, परसराम मर्सकोले, मोहन मदान, रविकांत आर्य सहित समिति के पदाधिकारी और अन्य साधक मौजूद थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]