सुशासन सप्ताह अंतर्गत वरिष्ठजनो के सर्वे के लिए गठित दलो की कलेक्टर एसपी ने बैठक ली, रिपोर्ट मनोहर मालवीय
|
😊 Please Share This News 😊
|
दलो ने मौके पर पहुंचकर सर्वे कार्य किया शुरू
रतलाम 22 दिसंबर/ सुशासन सप्ताह अंतर्गत जिले में वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा के लिए शुरू की गई पहल का पहला चरण 22 दिसंबर से प्रारंभ किया गया है। माता पिता और वरिष्ठ नागरिकों का भरण पोषण अधिनियम अंतर्गत वरिष्ठ नागरिकों के जीवन एवं संपत्ति के संरक्षण के लिए वरिष्ठजनो के सर्वे के लिए कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के निर्देशानुसार दल गठित किये गये है। गठित दल के सदस्यों की आज कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह एवं एसपी श्री अमित कुमार ने बैठक ली एवं आवश्यक निर्देश दिए ।
गठित दलो द्वारा मौके पर पहुंच कर सर्वे कार्य प्रारंभ कर दिया गया है ।
दल द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के घर जाकर संपर्क कर घरेलू सहायकों की पृष्ठभूमि की जांच की जा रही है एवं आपातकालीन स्थिति में संपर्क के लिए वरिष्ठ नागरिक और उनके रिश्तेदारों का डेटा संग्रहित किया जा रहा है । साथ ही वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा, सम्मान और समग्र सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जारी हेल्पलाइन नंबर 14567 एवं जिला कॉल सेंटर के बारे में जानकारी प्रदान की जा रही है ।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

