किस्मत न्यूज़ रतलाम,”क्रमोन्नति आदेश जारी करवाने के लिए आजाद अध्यापक शिक्षक संघ मध्यप्रदेश ने सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग को सौंपा ज्ञापन।” रीपोर्ट मनोहर मालवीय  – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

किस्मत न्यूज़ रतलाम,”क्रमोन्नति आदेश जारी करवाने के लिए आजाद अध्यापक शिक्षक संघ मध्यप्रदेश ने सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग को सौंपा ज्ञापन।” रीपोर्ट मनोहर मालवीय 

😊 Please Share This News 😊

किस्मत न्यूज़ रतलाम। आजाद अध्यापक शिक्षक संघ रतलाम द्वारा सहायक आयुक्त, जनजातीय कार्य विभाग, श्रीमती रंजना सिह को प्राथमिक व माध्यमिक शिक्षकों के क्रमोंन्नत आदेश जारी करवाने हेतु संभाग अध्यक्ष श्री प्रकाश शुक्ला, जिला अध्यक्ष सुनील कुमार गोंड, जिला उपाध्यक्ष सुश्री किरण पाटीदार एवं सैलाना ब्लाक अध्यक्ष दिनेश परमार के नेतृत्व में सहायक आयुक्त को ज्ञापन सौंपा गया एवं 12 व 24 की क्रमोन्नति प्रस्ताव पर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई।

 

        सहायक आयुक्त श्रीमती रंजना सिंह ने बताया कि आप लोगों के समस्त प्रकरणों को संभागीय उपायुक्त महोदय, अनुसूचित जाति एवं जनजाति विकास उज्जैन को भेज दिए गए हैं क्योंकि क्रमोन्नति सम्बन्धी सारा कार्य संभागीय उपायुक्त कार्यालय उज्जैन से ही होगा।

    

       इसके पश्चात संघ के संभाग अध्यक्ष श्री शुक्ला ने क्रमोन्नति प्रस्ताव की स्थिति के बारे में डीसी कार्यालय उज्जैन से दूरभाष पर संपर्क किया तो संबंधित कार्यालय द्वारा अवगत कराया गया कि 2013 में नियुक्त प्राथमिक शिक्षकों व माध्यमिक शिक्षकों के 12 वर्ष की सेवा अवधि पूर्ण कर चुके लोकसेवकों के क्रमोन्नति सम्बन्धी प्रस्ताव कार्यालय को प्राप्त हो चुके सिर्फ जो लोकसेवक प्रतिनियुक्ति पर हैं उनके प्रस्ताव शेष है। उन्होंने यह बताया कि प्राथमिक शिक्षकों के संबंध में कुछ मार्गदर्शन की आवश्यकता है कि उनके आदेश संबंधित जिले सहायक आयुक्त से होंगे या संभागीय उपायुक्त से होंगे।

 

        क्रमोन्नति आदेश जारी करने की प्रक्रिया अभी प्रारंभ होने की पूर्ण संभावना है। इसलिए समस्त शिक्षक जिनकी क्रमोन्नति लम्बित है, उनके जल्द एक माह मे आदेश होने की पूर्ण संभावना है l

 

*ये रहे उपस्थित …*

        जिला सचिव राजेश स्वर्णकार, जिला महासचिव रामकरण कनेरिया, गोविंद पाटीदार, आशीष मिश्रा, सुप्रित छाजेड़, प्रकाशचंद धाकड़, अजय शर्मा, राजेश परमार, भरत चौधरी, ओम प्रकाश मालवीय आदि शिक्षक उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

You may have missed 7869552754