किस्मत न्यूज़ उज्जैन,महापुरुषों का जीवन हमें प्रेरणा देता है, और उनके अनमोल वचन हमें जीवन के सही मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करते हैं। ये वचन हमें सच्चाई, ईमानदारी, और साहस के पथ पर चलने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

किस्मत न्यूज़ उज्जैन,महापुरुषों का जीवन हमें प्रेरणा देता है, और उनके अनमोल वचन हमें जीवन के सही मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करते हैं। ये वचन हमें सच्चाई, ईमानदारी, और साहस के पथ पर चलने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।

😊 Please Share This News 😊

किस्मत न्यूज़ उज्जैन,महापुरुषो का जीवन हमें प्रेरणा देता है. . शिक्षाविद कमर अली. सर सैयद अहमद वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष पंकज जयसवाल और संरक्षक सहित जावेद अली मीर जानकारी देते बताया आज अपंग आश्रम में ईश्वर दूत हजरत ईसा अले सलाम, की योमे पैदाइश,गुरु गोविंद सिंह के साहबजादो बलिदान दिवस , काशी हिंदू विश्वविद्यालय के संस्थापक पंडित मदन मोहन मालवीय की जयंती एवं भारत रत्न पंडित अटल बिहारी वाजपेई की जयंती पर सर सैयद अहमद वेलफेयर सोसाइटी द्वारा अपंग आश्रम में आश्रम वासीयो को दूध ब्रेड फल का वितरण किया गया विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया l कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेवानिवृत्ति प्रचार शिक्षाविद कमर अली ने अपने संबोधन में कहा महापुरुषों का जीवन हमारे लिए प्रेरणा स्तोत्र है l संसार में जितने भी महापुरुष आए उन्होंने मानव जीवन के कल्याण एवं. इंसानियत के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित किया l सर सैयद अहमद वेलफेयर सोसाइटी द्वारा सभी धर्म के महापुरुषों का स्मरण करना एक सराहनीय कार्य है l संस्था निरंतर सामाजिक और रचनात्मक

   कार्यों में हमेशा अग्रणी भूमिका निभाती रहती है l इसके लिए भी संस्था बधाई की पात्र है l विशेष अतिथि मध्य प्रदेश हज कमेटी के पूर्व सदस्य हाजी इकबाल हुसैन ने अपने संबोधन में कहा महाराजा दशरथ ने केकई को वचन दिया था श्री राम ने कोई वचन नहीं दिया था लेकिन पिता के वचन लिए पूरा राज पाठ छोड़ने वाले श्री राम के आदर्शों से हमें प्रेरणा लेना चाहिए l डॉ. शकील अंसारी ने गुरु गोविंद सिंह जी के साहबजादो का स्मरण करते हुए कहा गुरु गोविंद सिंह के साहबजादो ने धर्म की रक्षा के लिए अपना बलिदान दिया l समाजसेवी इरफान राइन ने महामना पंडित मदन मोहन मालवीय का स्मरण करते हुए कहा पंडित मदन मोहन मालवीय ने काशी हिंदू विश्वविद्यालय की स्थापना कर एक ऐतिहासिक भूमिका निभाई l. देश उनके इस योगदान को कभी भुला नहीं पाएगा l कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए वरिष्ठ समाजसेवी जगदीश वर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा भारत रत्न पंडित अटल बिहारी वाजपेई का पूरा जीवन देश एवं स्वच्छ राजनीति के लिए समर्पित रहा l कार्यक्रम में शहर के प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन इकबाल उस्मानी ने किया आभार सादिक मंसूरी ने माना उपरोक्त जानकारी प्रचार सचिव चेतन ठक्कर एवं प्रवक्ता सैयद आशिक अली ने दी

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]