किस्मत न्यूज़ रतलाम,प्रीतमनगर ग्राम पंचायत में विकसित भारत-रोजगार और आजीविका मिशन( ग्रामीण) अधिनियम-2025 के संबंध में विशेष ग्राम सभा का आयोजन हुआ रीपोर्ट मनोहर मालवीय।
|
😊 Please Share This News 😊
|
किस्मत न्यूज़ रतलाम,प्रीतमनगर भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय विज़न विकसित भारत 2047 के परिप्रेक्ष्य में महात्मा गाँधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी एक्ट, 2005 (मनरेगा) के स्थान पर विकसित भारत – गारंटी फॉर रोज़गार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) अधिनियम, 2025 लागू किया गया है।
ग्रामीण क्षेत्रों में विकसित भारत-ग्रामीण रोजगार और आजीविका मिशन ग्रामीण अधिनियम-2025 के महत्वपूर्ण प्रावधानों एवं प्रदत्त कानूनी अधिकारों के संबंध में व्यापक जागरूकता लाने के उद्देश्य से प्रीतम नगर ग्राम पंचायत में विशेष ग्राम सभा का आयोजन 26 दिसंबर को किया गया।
ग्रामसभा में वी बी- जी राम जी (विकसित भारत-ग्रामीण रोजगार और आजीविका मिशन ग्रामीण) अधिनियम-2025 के एजेण्डा/प्रमुख विशेषताओं एवं प्रदत्त कानूनी अधिकारों की जानकारी से अवगत कराया गया। ग्राम सभा कार्यक्रम में सभी ग्रामीण जन उपस्थित रहे।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

