Kismat news Ratlam कलेक्टर सभाकक्ष में वीर बाल दिवस का आयोजन किया गया. रीपोर्ट मनोहर मालवीय।
|
😊 Please Share This News 😊
|
Kismat news Ratlam 26 दिसंबरजिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्री रामनिवास बुधौलिया के मार्गदर्शन में कलेक्टर सभाकक्ष में वीर बाल दिवस का आयोजन किया गया। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा वीर बाल दिवस के उपलक्ष्य में दिये गये उदबोदन का लाइव टेलीकास्ट दिखाया गया। वीर बाल दिवस के अवसर पर जिले में सप्ताहिक गतिविधियो का आयोजन जिले के विद्यालयों मे किया गया। चित्रकला ड्रीम इंडिया कि थीम पर स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा चित्रकला प्रतियोगिता में भाग लिया गया । जिस में प्रथम स्थान कामाक्षी वर्मा को द्वितीय स्थान त्रिशा शर्मा एवं तृतीय स्थान लक्ष्य ने प्राप्त किया । विजेताओ को सहायक संचालक महिला एवं बाल विकास श्री पी.सी. चौहान द्वारा पुरस्कृत किया गया। उक्त कार्यक्रम में परियोजना अधिकारी श्रीमती चेतना गेहलोत एवं अर्चना महावर,बाल सरंक्षण अधिकारी पर्यवेक्षक पवन कुवर सिसोदिया, एवं चाईल्ड लाईन स्टाफ एवं लाडली बहने और महिला बाल विकास विभाग का अमला उपस्थित था ।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

