किस्मत न्यूज़ रतलाम.मध्यप्रदेश शिक्षक संघ. जिला शाखा रतलाम. हमारा विधालय हमारा स्वाभिमान की जिला संयोजक व सैलाना अध्यक्ष दायित्व दिया।
|
😊 Please Share This News 😊
|
किस्मत न्यूज़ रतलाम। मध्यप्रदेश शिक्षक संघ जिला कार्यकारिणी में हमारा विधालय हमारा स्वाभिमान की जिला संयोजक पर श्रीमती ललिता कदम एवं सैलाना तहसील का अध्यक्ष के स्थानांतरण होने के कारण पद रिक्त होने पर मोहनसिंह चौहान के नाम का जिला अध्यक्ष गोपाल उपाध्याय ने प्रस्ताव रखा जिसमें सदन ने सर्वानुमति से दायित्व दिया।
जिला सचिव जितेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि हमारा संगठन केवल समस्याओं के लिए नही बल्कि राष्ट्र हित, शिक्षा हित, छात्र हित के साथ शिक्षक हित की बात करता है।
दोनों को दायित्व मिलने पर प्रांतीय कोषाध्यक्ष विनोद पुनी, प्रांतीय मिडिया प्रभारी रामचंद्र लोहार, संभागीय सह संगठन मंत्री सर्वेश कुमार माथुर, रणजीत परमार, संजय द्विवेदी, बाबूलाल छाबड़ा,बी एल मडोतिया सुखदेव शर्मा, रमेश परमार, राहुल वर्मा, गोविन्द व्यास आदि ने स्वागत किया एवं बधाई दी।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

