किस्मत न्यूज़ रतलाम,64 लाख रुपये की हुंडी दलाली धोखाधड़ी का खुलासा : माणकचौक पुलिस व सायबर सेल की संयुक्त कार्यवाही, फरार आरोपी उदयपुर से गिरफ्तार, रीपोर्ट मनोहर मालवीय। – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

किस्मत न्यूज़ रतलाम,64 लाख रुपये की हुंडी दलाली धोखाधड़ी का खुलासा : माणकचौक पुलिस व सायबर सेल की संयुक्त कार्यवाही, फरार आरोपी उदयपुर से गिरफ्तार, रीपोर्ट मनोहर मालवीय।

😊 Please Share This News 😊

किस्मत न्यूज़ रतलाम थाना माणकचौक क्षेत्र अंतर्गत हुंडी दलाली के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी का गंभीर मामले में फरियादी द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए फरार आरोपी को राजस्थान के उदयपुर से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

*घटना का संक्षिप्त विवरण–* फरियादी रूपेश चरपोटा निवासी 132 तेजानगर, गली नंबर 03, रतलाम, पेशा मकान ठेकेदारी, द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि वह लगभग 10 वर्षों से विजय कुमार पिता मदनलाल लोढा, निवासी 36 शुभम रेसिडेंसी, रतलाम को जानता-पहचानता था। विजय कुमार द्वारा स्वयं को हुंडी दलाली का कार्य करने वाला बताते हुए साढ़े सात पैसे हुंडी दलाली एवं 1 प्रतिशत साहूकारी ब्याज पर रकम मार्केट में चलाने का लालच दिया गया।

इसी विश्वास के आधार पर फरियादी द्वारा— दिनांक 03.03.2025 को अपने AU स्मॉल बैंक खाते से ₹8,00,000/- आरटीजीएस के माध्यम से आरोपी के HDFC बैंक खाते में ट्रांसफर किए गए। तथा दिनांक 30.06.2025 को फरियादी की पत्नी श्रीमती मोनिका के खाते से ₹3,00,000/- का चेक आरोपी को दिया गया।

इस प्रकार कुल ₹11,00,000/- आरोपी को दिए गए, जो दिनांक 01.12.2025 को ब्याज सहित लौटाने थे। किंतु उक्त तिथि के बाद आरोपी विजय कुमार लोढा अपने परिवार सहित रतलाम से फरार हो गया।

 

*अन्य पीड़ितों की जानकारी–* जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि आरोपी द्वारा इसी प्रकार—

बसंत मेडिकल एजेंसी, प्रो. श्री शरद मेहता, निवासी डालू मोदी बाजार, रतलाम — ₹10,00,000/-

सिद्धांचल सिंथेटिक, प्रो. श्री ललित कुमार कटारिया, निवासी न्यू क्लॉथ मार्केट, रतलाम — ₹11,00,000/-

श्री कीर्ति कुमार सोनी, निवासी नीमचौक, रतलाम — ₹32,00,000/-

इस प्रकार कुल ₹64,00,000/- की राशि हुंडी दलाली के नाम पर लेकर आरोपी फरार हो गया। सभी पीड़ितों द्वारा संबंधित बैंक दस्तावेज, चेक, ट्रांजेक्शन विवरण एवं आवेदन पुलिस को सौंपे गए। पुलिस द्वारा आरोपी विजय लोढ़ा के विरुद्ध अप.क्र. 632/2025 , धारा 316(2) bns 21(1),21(2),21(3) अनि.जमा योजना प्रति. अधि. का पंजीबद्ध किया गया।

*पुलिस की कार्यवाही–* घटना की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम शहर श्री राकेश खाखा एवं नगर पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री सत्येंद्र घनघोरिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी माणकचौक निरीक्षक पतिराम डावरे के नेतृत्व में थाना माणकचौक एवं सायबर सेल की संयुक्त टीम गठित की गई। पुलिस टीम द्वारा—मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया तकनीकी एवं सायबर साक्ष्यों का विश्लेषण किया गया जिसके आधार पर आरोपी के राजस्थान के उदयपुर में होने की जानकारी प्राप्त हुई। आरोपी पिछले लगभग एक माह से अपने परिवार सहित उदयपुर में किराए के फ्लैट में रह रहा था तथा किसी से भी संपर्क में नहीं था। पुलिस टीम द्वारा त्वरित दबिश देकर आरोपी को उदयपुर से गिरफ्तार किया गया एवं माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

*धोखाधड़ी की रकम के बारे में जांच की जाएगी–*

पुलिस द्वारा यह भी जांच की जा रही है कि आरोपी द्वारा इसी प्रकार और कितने लोगों से धनराशि प्राप्त कर धोखाधड़ी की गई है। अन्य संभावित पीड़ितों की पहचान एवं राशि की बरामदगी हेतु विवेचना जारी है। 

*सराहनीय भूमिका–* इस सफल कार्यवाही में—

निरीक्षक पतिराम डावरे (थाना प्रभारी, माणकचौक), उनि राकेश मेहरा, सउनि रायसिंह परमार, प्रधान आरक्षक हिम्मत सिंह, आरक्षक विपुल भावसार, आर वीरेंद्र बरोड़, आर अविनाश मिश्रा

की सराहनीय भूमिका रही।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

You may have missed 7869552754