किस्मत न्यूज़ जबलपुर *बंगलादेश में हिंसा के* *खिलाफ शहर में आक्रोश:* *हिन्दु धर्मसेना ने पुतला दहन किया* *हिंसा नहीं रूकी तो दिल्ली में होगा प्रदर्शन: नीरज राजपूत* *तालिब हुसैन*
|
😊 Please Share This News 😊
|
किस्मत न्यूज़ जबलपुर. बंगलादेश में बढ़ती कट्टरता एवं हिन्दुओं पर लगातार हो रहे हमलों से आहत हिन्दु धर्मसेना के कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया. संस्थापक योगेश अग्रवाल के मार्गदर्शन में व प्रदेश अध्यक्ष युवा नेता नीरज राजपूत के नैतृत्व में सदर दरगाह के पास से विरोध मार्च निकाला गया. जो पेन्टीनाका में समाप्त हुआ. जहाँ प्रदर्शनकारियों ने पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा और बांग्लादेश में तुरन्त अत्याचार रोकने की मांग की.
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष नीरज राजपूत ने कहा केन्द्र सरकार को यथाशीघ्र बांग्लादेश
मामले में सकारात्मक व ठोस पहल करना चाहिए जल्द ही वहां
हालात में सुधार नहीं हुआ तो हम दिल्ली के जन्तर मन्तर में
विरोध दर्ज करायेंगे.इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष नीरज राजपूत, संस्थापक योगेश अग्रवाल, कन्हैया तिवारी, आकाश मलिक, सुंदर अग्रवाल, विकास शुक्रवारी, अविनाश सुकदान, मुकेश रजक, परमदीप छापल, रोहित बैन, मोनू पासी, नितेश पारस, रोहित हवेल, रिंकू ठाकुर, आनंद हवेल, गौरव जयदीप, आनंद राजदीप, गौरव शानू ,रचित सनी आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही.
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

