किस्मत न्यूज़ चिचोली *बैतूल को  हराकर इंदौर ने जीता फाइनल* *राज्य स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट संपन्न* अकरम खान पटेल की रिपोर्ट।  – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

किस्मत न्यूज़ चिचोली *बैतूल को  हराकर इंदौर ने जीता फाइनल* *राज्य स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट संपन्न* अकरम खान पटेल की रिपोर्ट। 

😊 Please Share This News 😊

किस्मत न्यूज़  चिचोली ,,,,,शहीद भगत सिंह ग्राउंड भीमपुर में एनसीसी क्लब के तत्वावधान में आयोजित राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता विधायक कप 2025 का समापन विधायक महेन्द्र सिंह चौहान की उपस्थिति में हुआ। इस टूर्नामेंट में जिले एवं प्रदेश से 32 टीमों से हिस्सा लिया। जिसमें फाईनल वीजे वॉरियर्स इंदौर एवं भैय्यू इलेवन बैतूल के बीच खेला गया। फाइनल में इंदौर ने भैय्यु इलेवन को 18 रनों से हरा दिया। समापन अवसर पर विधायक महेन्द्र सिंह चौहान ने कहा कि आयोजकों को सफल आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन होते रहना चाहिए। विजेता टीम को अतिथियों द्वारा 51 हजार रुपए एवं ट्रॉफी, उपविजेता टीम को 21 हजार रुपए व ट्रॉफ, प्लेयर ऑफ द सिरीज इंदौर के साहिल, को, बेस्ट बैटर राहुल विश्वकर्मा भीमपुर, बेस्ट बॉलर सुशांत नागर इंदौर को दिया गया इसके अलावा अन्य पुरस्कार वितरित किए गए। कार्यक्रम का संचालन आजाद कश्यप द्वारा किया गया। समापन कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष अनिल उइके, सरपंच भीमपुर मानसिंह नर्रे, शिवदयाल आजाद, विकास बिसौने, प्रमोद आर्य, विनोद बैस, विकल सिंह बैस, प्रकाश बिसोने, ओम जैसवाल, सौरभ आजाद, रत्नेश आर्य, सुरेन्द्र आर्य, अजीत रायपुरे, सागर बिंझाड़े, आजाद कश्यप आदि उपस्थित थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]