किस्मत न्यूज़ बैतूल *जेएच कॉलेज द्वारा दूरस्थ हायर सेकंडरी स्कूलों में विद्यार्थियों को दी जा रही जानकारी* *कॉलेज चलो अभियान* अकरम खान पटेल की रिपोर्ट।
|
😊 Please Share This News 😊
|
किस्मत न्यूज़ बैतूल। मप्र शासन के निर्देशानुसार कॉलेज चलो अभियान अंतर्गत जेएच कॉलेज के दल द्वारा बैतूल विकास खंड के विभिन्न हायर सेकंडरी स्कूलों में पहुंच कर उच्च शिक्षा के विभिन्न पहलुओं ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया, विषय चयन, राष्ट्रीय शिक्षा नीति के विभिन्न पहलुओं, कौशल विकास पाठ्यक्रमों और शासन की विभिन्न छात्र हितकारी योजनाओं के बारे में विद्यार्थियों को जानकारी दी जा रही है। अभियान प्राचार्य डॉ.मीनाक्षी चौबे के मार्गदर्शन में चल रहा है। अभियान के संयोजक प्रो.राकेश कुमार पवार ने बताया कि क्षेत्र के शासकीय हायर सेकंडरी स्कूलों में अध्ययनरत विद्यार्थियों में से जो विद्यार्थी आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग से आते है, ऐसे में दी जा रही जानकारी उच्च शिक्षा के क्षेत्र में विद्यार्थियों की राह सुगम बनाएगा। अभियान दल द्वारा प्रथम चरण के अंतर्गत अब तक हीवरखेड़ी, ढोंडवाड़ा, सेहरा, कोलगांव, खेड़ीसांवलीगढ़, रोंढा, भडूस, कोदारोटी, जीन के हायर सेकंडरी स्कूलों सहित नगर के सभी शासकीय स्कूलों के भ्रमण किया जा चुका है। विद्यालयों द्वारा भी महाविद्यालय के भ्रमण किया जा रहा है। सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से भी विद्यार्थियों को जागरूक करने हेतु प्रयास किए जा रहे है। प्रो.राकेश कुमार पवार ने बताया कि अभी तक लगभग 7 सौ से अधिक विद्यार्थियों से अभियान के माध्यम से संपर्क किया जा चुका है और आने वाले दिनों में नगर के शेष रह गए प्राइवेट हायर सेकंडरी स्कूलों में विजिट कर अभियान के उद्देश्यों के अनुरूप जागरूकता अभियान चलते हुए राष्ट्रीय शिक्षा नीति से अवगत कराया जाएगा। कॉलेज चलो अभियान के अंतर्गत अभियान दल के प्रो.मनेष मानेकर, प्रो.दुर्गेश राने, प्रो.संतोष पवार, डॉ.महेंद्र नावंगे,प्रो.कीर्ति वराठे, प्रो.हितेश जैन, प्रो.अमन गुप्ता आदि का सराहनीय योगदान रहा।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

