किस्मत न्यूज़ बैतूल. प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट PCWJ के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट डॉ. सैय्यद खालिद कैस ने दी देशवासियों को नववर्ष की शुभकामनाएं बधाई. अकरम खान पटेल की रिपोर्ट।
|
😊 Please Share This News 😊
|
किस्मत न्यूज़ बैतूल. प्रेस क्लब वर्किंग जर्नलिस्ट्स संगठन के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट डॉ. सैय्यद खालिद कैस ने नववर्ष के अवसर पर देशभर के पत्रकार साथियों एवं समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी है।
उन्होंने कामना की कि नया वर्ष सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और सकारात्मक बदलाव लेकर आए तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को और अधिक मजबूत बनाए।
प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (PCWJ)बैतूल के जिला अध्यक्ष इरशाद खान ने जानकारी देते हुए बताया कि एडवोकेट डॉ. सैय्यद खालिद कैस लंबे समय से पत्रकारों के अधिकारों, सम्मान और सुरक्षा के लिए निरंतर संघर्ष करते आ रहे हैं। उन्होंने पत्रकार सुरक्षा कानून लागू कराने के लिए राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री सहित केंद्र व राज्य सरकारों के समक्ष संगठनात्मक रूप से कई बार मांग रखी है।
इरशाद खान ने कहा कि डॉ. खालिद कैस न केवल एक प्रखर अधिवक्ता हैं, बल्कि पत्रकारों की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने वाले सशक्त नेतृत्वकर्ता भी हैं। उनके मार्गदर्शन में प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट PCWJ ने देशभर में कार्यरत पत्रकारों को एक मंच पर संगठित करने, उनकी समस्याओं को सरकार तक पहुंचाने और उनके संवैधानिक अधिकारों के संरक्षण के लिए उल्लेखनीय कार्य किए हैं।
उन्होंने आगे कहा कि डॉ. कैस का जीवन संघर्ष, समर्पण और निष्पक्ष पत्रकारिता के मूल्यों को समर्पित रहा है। वे सदैव यह मानते हैं कि सुरक्षित पत्रकार ही निर्भीक और सशक्त लोकतंत्र की नींव रख सकता है। नववर्ष के अवसर पर उनके द्वारा दिए गए शुभकामनाएं पत्रकार समाज के लिए नई ऊर्जा और प्रेरणा का स्रोत हैं।
अंत में बैतूल प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स की ओर से भी एडवोकेट डॉ. सैय्यद खालिद कैस को उनके सतत संघर्ष, नेतृत्व क्षमता और पत्रकार हितों के प्रति समर्पण के लिए शुभकामनाएं दी गईं तथा आशा व्यक्त की गई कि आने वाले समय में पत्रकार सुरक्षा कानून जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर सकारात्मक निर्णय देखने को आयेगा,सरकार को पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करनी होगी।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

