किस्मत न्यूज़ भोपाल आजाद अध्यापक शिक्षक संघ मध्य प्रदेश के प्रांत अध्यक्ष भाई भरत पटेल के आह्वाहन पर अंबेडकर पार्क भोपाल में प्रदेश स्तरीय शिक्षक महासम्मेलन का आयोजन किया गया
|
😊 Please Share This News 😊
|
किस्मत न्यूज़ भोपाल शिक्षक महासम्मेलन.
आजाद अध्यापक शिक्षक संघ मध्य प्रदेश के शिक्षा महा सम्मेलन (अंबेडकर पार्क भोपाल )को शिक्षा मंत्री जी ने संबोधित किया.
रीपोर्ट मनोहर मालवीय।
।
आज के इस कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के कोने-कोने से हजारों अध्यापक शिक्षक संवर्ग के साथी अपनी जायज मांगों के लिए इकठ्ठे हुए।
आज के इस महा सम्मेलन में आजाद अध्यापक शिक्षक संघ मध्य प्रदेश के प्रांत अध्यक्ष भरत पटेल ने बताया कि शिक्षा विभाग द्वारा किस प्रकार गुरुजी ,शिक्षा कर्मी ,संविदा शिक्षकों के साथ वर्षों से भेदभावपूर्ण व्यवहार किया जाता रहा है। *अध्यापक से नवीन शिक्षक संवर्ग में आने वाले साथियों को प्रथम नियुक्ति दिनांक से गणना करते हुए ग्रेच्युटी एवं पेंशन प्रदान करने की प्रमुख मांग* के साथ प्रदेश में लागू अव्यवहारिक ई अटेंडेंस व्यवस्था समाप्त करने ,एनपीएस के स्थान पर ओपीएस बहाली, लंबित क्रमोन्नति आदेश और इसके एरियर भुगतान,जनजाति कार्य विभाग में कार्यरत अध्यापक शिक्षक संवर्ग के साथी व विद्यालयों को स्कूल शिक्षा विभाग में मर्ज करने, कैशलेस मेडिकल क्लेम सुविधा देने और दिवंगत शिक्षकों के आश्रितों को बिना शर्त अनुकंपा नियुक्ति देने की मांग इस महासम्मेलन के माध्यम से प्रांत अध्यक्ष भाई भरत पटेल जी द्वारा उठाई गई। इसके अतिरिक्त माध्यमिक शाला में विज्ञान विषय का पद अनिवार्य करने, अतिथि शिक्षकों को नियमित कर अवकाश में मेडिकल बीमा का लाभ देने, आजाद अध्यापक शिक्षक संघ के संघर्षशील साथियों के हड़ताल अवधि के कटे हुए वेतन भुगतान की प्रमुख मांगों को शासन के समक्ष रखा गया।
आज इस कार्यक्रम के माध्यम से भरत पटेल ने बताया कि *लंबे समय से अध्यापक शिक्षक संवर्ग के कर्मचारी नियुक्ति दिनांक से सेवा अवधि की गणना करते हुए ग्रेच्युटी और पेंशन भुगतान की मांग कर रहे हैं।* शिक्षक संवर्ग की उपरोक्त कई मांगे काफी समय से लंबित चल रहीं हैं, इन्हीं मांगों को लेकर यह महासम्मेलन का आयोजन किया गया। भरत पटेल ने कहा कि शिक्षक समाज और भविष्य के नागरिकों को गढ़ने का काम करता है।शिक्षक ,शिक्षा व्यवस्था की रीढ़ है,और यदि वह असंतुष्ट है यह स्थिति सही नहीं है।,,, तो शिक्षकों की जायज मांगों को पूरा करना सरकार और शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी है।
*आज के महासम्मेलन को स्कूल शिक्षा विभाग के शिक्षा मंत्री माननीय राव उदय प्रताप सिंह जी द्वारा मोबाइल से संबोधित किया गया।* उन्होंने अध्यापक–शिक्षकों की लंबित मांगों के निराकरण का आश्वासन दिया और शुभकामनाएं दी।
संगठन आज ही माननीय मुख्यमंत्री जी और शिक्षा मंत्री जी को अपनी मांगों के संबंध में 21 सूत्रीय ज्ञापन सौंपेगा। विभागीय मंत्रियों एवं अधिकारियों से मुलाकात करके संबंधित मांगों के विषय में निर्णायक चर्चा के लिए संघ के पदाधिकारी एक दो दिन भोपाल में उपस्थित रहेंगे।
रतलाम जिले से संभागाध्यक्ष प्रकाश शुक्ला, जिलाध्यक्ष सुनील कुमार गोंड़, जिला सचिव राजेश स्वर्णकार, जिला उपाध्यक्ष किरण पाटीदार, जगदीश परमार व भास्कर बाथम के नेतृत्व में लगभग 150 शिक्षक उपस्थित हुए।
भोपाल के अंबेडकर पार्क में आज हजारों की संख्या में मध्य प्रदेश के सभी जिलों से आए आजाद अध्यापक शिक्षक संघ के पदाधिकारी ,सदस्य एवं शिक्षक साथी बड़ी संख्या में उपस्थित हुए। इस कार्यक्रम में ऑल इंडिया एनपीएस एम्पलाइज फेडरेशन संघ( AINPSEF)के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ मंजीत सिंह पटेल भी उपस्थित रहे। उन्होंने शिक्षक संवर्ग की जायज मांगों का समर्थन किया और सरकार से शीघ्र निराकरण की गुजारिश की।
राजेश स्वर्णकार
जिला सचिव
आजाद अध्यापक शिक्षक संघ म.प्र.
जिला – रतलाम
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

