किस्मत न्यूज़ महिदपुर रोड.शान रत्न सागर जी एवं आत्मवर्धन सागर जी महाराज साहब आदि ठाणा का नगर में हुआ भव्य मंगल प्रवेश. हमें नश्वर शरीर की नहीं आत्मा की चिंता करना चाहिए आत्मवर्धन सागर जी म.सा. रीपोर्ट मनोहर मालवीय। – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

किस्मत न्यूज़ महिदपुर रोड.शान रत्न सागर जी एवं आत्मवर्धन सागर जी महाराज साहब आदि ठाणा का नगर में हुआ भव्य मंगल प्रवेश. हमें नश्वर शरीर की नहीं आत्मा की चिंता करना चाहिए आत्मवर्धन सागर जी म.सा. रीपोर्ट मनोहर मालवीय।

😊 Please Share This News 😊

किस्मत न्यूज महिदपुर रोड*अध्यात्म योगी उपाध्याय प्रवर श्री महेंद्रसागर जी म सा* एवम् *युवा मनीषी उपाध्याय प्रवर श्री मनीषसागर जी म सा* के शिष्य मुनिराज *श्री शासनरत्न सागर जी म सा एवम् श्री आत्मवर्धन सागर जी म सा श्री गुण वर्धन सागर जी म सा आदि ठाणा -3*का महिदपुर मार्ग से नगर में ढोल-नगाड़ों के साथ मंगल प्रवेश हुआ समाज जनों द्वारा गहुली कर गुरुदेव से मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया गया ।मंगल प्रवेश जुलूस श्री राजेंद्र सुरि ज्ञान मंदिर पहुंचा जहां पर धर्म सभा में पूज्य मुनि राज श्री ने धर्म सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हमें अपने नश्वर शरीर की नहीं आत्मा की चिंता करना चाहिए क्योंकि शरीर तो नाशवान है हमें 84 लाख योनियों में परिभ्रमण करने के बाद दुर्लभ मानव भव प्राप्त हुआ है साथ ही हमें उत्तम जाती उत्तम कुल उत्तम धर्म और उत्तम योनी हमें प्राप्त हुई ।हमें जन्म मरण के चक्कर से मुक्त होकर परमानेंट सिद्ध गति की यात्रा करना है साथ ही कहा गया है कि प्रत्येक जीव में परमात्मा बनने की योग्यता विद्यमान है जिस प्रकार से आम की गुठली में भी आम का वृक्ष बनने की योग्यता है संयोग के साथ वियोग भी निश्चित है। जहां सुख नहीं है वहां हम सुख खोज रहे हैं। जीवन में धर्म के मर्म को समझ कर ही हम अपनी आत्मा का कल्याण कर सकते हैं ।साधार्मिक भक्ति का लाभ विजय कुमार पीयूष कुमार बरडिया परिवार ने लिया प्रवचनप्रभावना का लाभ अशोक कुमार बापू लाल कोचर मावा वाला परिवार अजय कुमार आशीष कुमार चोरडिया परिवार द्वारा लिया गया पूज्य मुनि राज श्री दोपहर में 4:00 बजे नागदा खाचरोद ओर विहार करेंगे। उक्त जानकारी जैन समाज के मीडिया प्रभारी सचिन भंडारी ने दी

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]