किस्मत न्यूज़ रतलाम 3 जनवरी/ तहसील न्यायालय संबंधी प्रकरणों के निराकरण के संबंध में कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह ने आज कलेक्टर कार्यालय सभा कक्ष में जिले के राजस्व अधिकारियों द्वारा किए जा रहे कार्यों की विस्तार से समीक्षा की।
|
😊 Please Share This News 😊
|
किस्मत न्यूज़ रतलाम राजस्व अधिकारी प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करें -कलेक्टर
राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक संपन्न
रीपोर्ट मनोहर मालवीय
किस्मत न्यूज़ रतलाम 3 जनवरी/ तहसील न्यायालय संबंधी प्रकरणों के निराकरण के संबंध में कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह ने आज कलेक्टर कार्यालय सभा कक्ष में जिले के राजस्व अधिकारियों द्वारा किए जा रहे कार्यों की विस्तार से समीक्षा की। कलेक्टर ने जिले के तहसील न्यायालय में प्रचलित सीमांकन , बटवारा, कब्जा विवाद, देव स्थान, रास्ता विवाद , नामांतरण मामलों आदि के संबंध में जिले के राजस्व अधिकारियों को प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि राजस्व अधिकारी खासकर रास्ता विवाद के मामलों में फील्ड में जाएं और दोनों पक्षों में आपस में सहमति कराकर प्रकरणों का निराकरण करें। सभी मामलों की सूची तैयार की जाए प्रकरणों को दर्ज किया जाए तथा मामलों की सूची तहसील कार्यालय में चस्पा की जाए और प्रतिदिन किये जा रहे प्रकरणों के निराकरण में स्व मूल्यांकन करें और कार्यों में प्रगति लाए। तहसील न्यायालय से जारी नोटिस की तामिल कराई जाए। फार्मर रजिस्ट्री का कार्य तीव्र गति से करे। कोई भी किसान शेष नहीं रहना चाहिए । उन्होंने कहा कि एसडीएम एवं डिप्टी कलेक्टर अपने अधीन तहसील कार्यालय में किये जा रहे न्यायालय संबंधी निराकरण की भी समीक्षा करें। बैठक में अपर कलेक्टर डॉ शालिनी श्रीवास्तव सभी एसडीएम, डिप्टी कलेक्टर , तहसीलदार , नायब तहसीलदार उपस्थित थे।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

