किस्मत न्यूज़ उज्जैन *युगपुरुष स्वामी विवेकानंद और अधिवक्ता मोहम्मद मंसूर आलम की स्मृति में नेकी का वाहन चलाया गया* सर सैयद अहमद वेलफेयर सोसाइटी।
|
😊 Please Share This News 😊
|
किस्मत न्यूज़ उज्जैन.सर सैयद अहमद वेलफेयर सोसाइटी और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के संयुक्त तत्वाधान में जरूरतमंदों के लिए नेकी का वाहन चलाया गया। यह आयोजन युगपुरुष स्वामी विवेकानंद और भूतपूर्व शासकीय अधिवक्ता झालावाड़ मोहम्मद मंसूर आलम की स्मृति में किया गया।
समाजसेवी सैयद उस्मान हसन ने नेताजी सुभाष चंद्र पार्क फव्वारा चौक से नेकी के वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर शहर के विभिन्न मार्गों में जरूरतमंदों को कंबल प्रदान किए गए।
इस आयोजन में जीवन शर्मा, अनुदीप गंगवार, जाहिद नूर एडवोकेट, शिक्षाविद सादिक मंसूरी, इंजीनियर सद्दाम हुसैन, डॉ शकील अंसारी, गंगाधर महा शाकिर शेख, रिंकू सिंह आनंद, डॉ सउद नागोरी, परवेज मंसूरी, शरीफ खान, इकबाल उस्मानी ने जरूरतमंदों को कंबल प्रदान किए।
समाजसेवी उस्मान हसन ने अपने उद्बोधन में कहा कि संस्था द्वारा इस सर्द मौसम में जरूरतमंदों के लिए कंबल उपलब्ध कराना एक सराहनीय कार्य है। संस्था द्वारा लगातार चौथे सप्ताह नेकी का वाहन चलाया गया है, जो संस्था का सार्थक कदम हैं।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

