थाना माणकचौक रतलाम पुलिस द्वारा चोरी गई रॉयल एनफील्ड बुलेट सहित वाहन चोर गिरफ्तार. रीपोर्ट मनोहर मालवीय।
|
😊 Please Share This News 😊
|
रतलाम पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार (भा.पु.से.) के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री राकेश खाखा (रा.पु.से.) एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री सत्येन्द्र घनघोरिया (रा.पु.से.) के मार्गदर्शन में जिले में वाहन चोरी की वारदातों पर प्रभावी नियंत्रण एवं चोरी गए वाहनों की बरामदगी हेतु लगातार कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में थाना प्रभारी माणकचौक रतलाम निरीक्षक श्री पतिराम डावरे के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा वाहन चोरी के एक प्रकरण का सफल खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी की गई दो रॉयल एनफील्ड बुलेट मोटरसाइकिल जप्त करने में सफलता प्राप्त की गई है।
*घटना का विवरण –* दिनांक 29.12.2025 से 30.12.2025 की मध्य रात्रि में फरियादी पियूष पावेचा, निवासी न्यू क्लॉथ मार्केट, रतलाम के घर के सामने खड़ी उसकी रॉयल एनफील्ड बुलेट (Gun Metal Grey रंग), क्रमांक MP43EA9264, को अज्ञात आरोपी द्वारा चोरी कर ले जाने की घटना कारित की गई थी। उक्त संबंध में थाना माणकचौक रतलाम पर प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
*कार्यवाही का विवरण –* घटना की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए थाना माणकचौक पुलिस द्वारा एक विशेष टीम गठित की गई। टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास एवं शहर में लगे शासकीय एवं निजी सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का सूक्ष्मता से अवलोकन किया गया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्ध की पहचान कर पुलिस टीम द्वारा बांसवाड़ा (राजस्थान) जाकर आरोपी को राउंड-अप कर गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से फरियादी की चोरी गई रॉयल एनफील्ड बुलेट मोटरसाइकिल विधिवत जप्त की गई। पूछताछ एवं जांच के दौरान यह भी पाया गया कि आरोपी जिस बुलेट मोटरसाइकिल से चोरी करने आया था, वह वाहन भी चोरी का था। इस प्रकार आरोपी के कब्जे से कुल दो चोरी की गई रॉयल एनफील्ड बुलेट मोटरसाइकिलें जप्त करने में पुलिस को सफलता प्राप्त हुई है।
*गिरफ्तार आरोपी –* अर्जुन उर्फ अभिषेक पिता ईश्वरलाल त्रिवेदी, उम्र – 25 वर्ष निवासी – ग्राम पचलासी, थाना खाचरोद, जिला उज्जैन (म.प्र.)
*अन्य खुलासे –*
आरोपी अर्जुन उर्फ अभिषेक से पूछताछ करने पर उसने बताया कि उसे महंगी मोटरसाइकिल चलाने का शौक है, इसी कारण उसने रॉयल एनफील्ड बुलेट की चोरी की। आरोपी द्वारा बांसवाड़ा (राजस्थान) से चोरी की गई बुलेट मोटरसाइकिल के संबंध में भी अनुसंधान जारी है।
*सराहनीय भूमिका –* इस सफल कार्रवाई में निम्न पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही—
निरीक्षक पतिराम डावरे (थाना प्रभारी माणकचौक), उप निरीक्षक प्रवीण वास्कले, प्र.आर. 653 राजसिंह, आर. 319 गोविन्द गेहलोत, आर. 902 विशाल सेन, आर. 540, राजेन्द्रसिंह चौहान, आर. 19 अविनाश मिश्रा, आर. 68 चन्दरसिंह मार्को, आर. 738 मनोहरसिंह, आरक्षक 828 संदीप शर्मा, आरक्षक 267 महेन्द्रसिंह चुण्डावत की सराहनीय भूमिका रही।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

