किस्मत न्यूज़ बैतूल*भारत मुक्ति मोर्चा एवं राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रव्यापी महारैली आंदोलन के तहत बैतूल में हुआ धरना-प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन*  अकरम खान पटेल की रिपोर्ट।  – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

किस्मत न्यूज़ बैतूल*भारत मुक्ति मोर्चा एवं राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रव्यापी महारैली आंदोलन के तहत बैतूल में हुआ धरना-प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन*  अकरम खान पटेल की रिपोर्ट। 

😊 Please Share This News 😊

किस्मत न्यूज़ बैतूल। भारत मुक्ति मोर्चा, एवं राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रव्यापी महारैली के द्वारा चार चरणों में चलाये जा रहे राष्ट्रव्यापी चरणबद्ध आंदोलन के पहले चरण के अंतर्गत 7 जनवरी को बैतूल में प्रमुख संगठनों के कार्यकर्ताओं द्वारा धरना-प्रदर्शन किया गया। दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक डॉक्टर बी. आर. अम्बेडकर चौक, सदर बैतूल में आयोजित इस धरना-प्रदर्शन के बाद कलेक्टर के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति महोदया के नाम ज्ञापन सौंपा गया। 

धरना-प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने कटक (उड़ीसा) की बामसेफ एवं भारत मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अधिवेशन की अनुमति तत्काल प्रभाव से पुनर्बहाल करने, अधिवेशन में शामिल डेलीगेट्स एवं संगठन को हुए आर्थिक नुकसान का पूरा मुआवजा देने तथा भविष्य में किसी भी संगठन के संवैधानिक, सामाजिक और वैचारिक कार्यक्रमों को राजनीतिक दबाव में रोकने की परंपरा समाप्त करने की मांग की। इसके साथ ही ओबीसी की जाति आधारित जनगणना के मुद्दे को दबाने की साजिशों की स्वतंत्र न्यायिक जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग उठाई गई।

ज्ञापन में ओडिशा राज्य सरकार पर भारतीय संविधान के उल्लंघन और जनता के मौलिक अधिकारों के लगातार हनन का आरोप लगाते हुए अनुच्छेद 356 के तहत कार्रवाई की मांग भी शामिल रही। संगठनों ने मांगों पर सकारात्मक पहल नहीं होने पर द्वितीय चरण में 15 जनवरी को धरना-प्रदर्शन और 22 जनवरी 2026 को जिला मुख्यालयों पर विशाल रैली आयोजित करने की चेतावनी दी।

– आरएसएस मुख्यालय नागपुर महारैली की तैयारी

आरएसएस मुख्यालय नागपुर में 22 फरवरी को प्रस्तावित महारैली की पूर्व तैयारी के तहत चल रहे चार चरणों के आंदोलन के अंतर्गत बैतूल जिले के मूलनिवासी समाज के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में धरना-प्रदर्शन में शामिल हुए। धरना-प्रदर्शन शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से संपन्न हुआ, जिसमें भारत मुक्ति मोर्चा, राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा, बहुजन क्रांति मोर्चा, राष्ट्रीय मूलनिवासी महिला संघ, राष्ट्रीय आदिवासी एकता परिषद सहित अन्य सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ता शामिल रहे। जिला इकाई बैतूल द्वारा सभी का आभार प्रकट किया है और दिनांक 15 जनवरी 2025 को होने वाले धरना-प्रदर्शन में अपनी-अपनी संगठन शक्ति के साथ उपस्थित रहने का आह्वान किया गया है.

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]