किस्मत न्यूज़ बैतूल*200 छात्र-छात्राओं ने मतदाता सूची में नाम जोडऩे फार्म भरे* अकरम खान पटेल की रिपोर्ट।  – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

किस्मत न्यूज़ बैतूल*200 छात्र-छात्राओं ने मतदाता सूची में नाम जोडऩे फार्म भरे* अकरम खान पटेल की रिपोर्ट। 

😊 Please Share This News 😊

किस्मत न्यूज़ बैतूल। महाविद्यालयों में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम राज्य निर्वाचन पदाधिकारी भोपाल एवं जिला निर्वाचन अधिकारी बैतूल के निर्देशानुसार आज भी आयोजित किए जा रहें हैं। युवा मतदाताओं को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने व मतदाता जागरूकता के उद्देश्य से जेएच कॉलेज में कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम प्राचार्य डॉ.मीनाक्षी चौबे के संरक्षण में महाविद्यालय स्तर के नोडल अधिकारी प्रो शंकर सातनकर के मार्गदर्शन में किया गया। जिला नोडल अधिकारी डॉ मनोज घोरसे ने फॉर्म क्रमांक 6 भरने की प्रक्रिया को सरल भाषा में समझाया। वहीं राष्ट्रीय सेवा योजना के जिला संगठन अधिकारी डॉ.जीपी साहू ने 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके सभी छात्र-छात्राओं को अनिवार्य रूप से फॉर्म क्रमांक 6 भरने के निर्देश दिए। महाविद्यालय के 3 सौ से अधिक छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया। जिनमें से 200 छात्र-छात्राओं ने मतदाता सूची में नाम जोडऩे हेतु फॉर्म भरे। इनमें जिले की पांचों विधानसभा के लिए फार्म नंबर 6 भरकर जमा किए गए। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रो.गीता माली प्रो. सिंह, प्रो.गोलू पराते, खेमराज साहू, मंगल सिंह धुर्वे सहित रासेयो के स्वयंसेवक हिमांशु पाटिल, अमित नवीन, नितिन पवार इस्तियाक अली आदि का सराहनीय योगदान रहा। इस विशेष शिविर के माध्यम से ये प्रयास किया जा रहा है कि जिन छात्र छात्राओं की आयु 1 जनवरी 2026 को 18 वर्ष पूर्ण हो रही हैं, उन सभी का नाम मतदाता सूची में शत प्रतिशत जुड़ जाए।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

You may have missed 7869552754