थाना आलोट पुलिस को अवैध मादक पदार्थ 56 किलो 700 ग्राम डोडाचुरा सहित तीन आरोपी को पकडने मे मिली सफलता. रीपोर्ट मनोहर मालवीय। – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

थाना आलोट पुलिस को अवैध मादक पदार्थ 56 किलो 700 ग्राम डोडाचुरा सहित तीन आरोपी को पकडने मे मिली सफलता. रीपोर्ट मनोहर मालवीय।

😊 Please Share This News 😊

रतलाम पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अमित कुमार के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय ग्रामीण श्री विवेक कुमार लाल, अनुविभागीय अधिकारी महोदय पल्लवी गौर के मार्गदर्शन मे थाना आलोट पुलिस द्वारा मुखबीर की सूचना पर अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा की तस्करी करते हुये तीन आरोपियों को पकडने मे सफलता मिली है। 

 

*घटना का विवरण –* घटना का विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 11.01.2026 को प्राप्त मुखबीर सुचना पर कार्यवाही करते हुये घटना स्थल रेल्वे स्टेशन प्लेट फार्म नम्बर 02 की तरफ स्थित जंगल आलोट से आरोपिया रानो पति टोनी बाजीगर उम्र 50 साल निवासी म.न. 251/8 बलजोट नगर करतारपुर जिला जालंधर पंजाब, सीमा पिता पाली बाजीगर उम्र 26 साल निवासी संगवाल थाना वीलबा जिला जालंधर तथा आरोपी रामसिंह पिता बद्रीसिंह गुर्जर उम्र 35 साल निवासी कनाहेडा थाना सुवासरा जिला मंदसौर के कब्जे से एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों का पालन करते हुये दो ट्राली बैगो व तीन हेंड बेगो के अंदर भरे सफेद पारदर्शी प्लास्टिक के पेकेटो मे भरा अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा कुल वजनी 56 किलो 700 ग्राम मादक पदार्थ डोडाचुरा किमती करीब 1,13,000/- रुपये तथा तीन मोबईल फोन को जप्त कर आऱोपी को गिरफ्तार कर आरोपियो के विरुद्ध थाना आलोट पर अप क्र 17/2026 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया है। आरोपियो को न्यायालय पेश कर पीआर प्राप्त कर अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा खरीदने बेचने के सम्बंध मे पूछताछ की जाकर विवेचना की जा रही है।

 

*नाम आरोपी–*

1. रानो पति टोनी बाजीगर उम्र 50 साल निवासी बलजोट नगर करतारपुर जिला जालंधर पंजाब  

2. सीमा पिता पाली बाजीगर उम्र 26 साल निवासी संगवाल थाना वीलबा जिला जालंधर पंजाब   

3. रामसिंह पिता बद्रीसिंह गुर्जर उम्र 35 साल निवासी कनाहेडा थाना सुवासरा जिला मंदसौर

 

*जप्त माल –*

*1.* दो ट्राली बैगो व तीन हेंड बेगो के अंदर भरे सफेद पारदर्शी प्लास्टिक के पेकेटो मे भरा अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा कुल वजनी 56 किलो 700 ग्राम रुपये व मादक पदार्थ डोडाचुरा किमती करीब 1,13,000/- रुपये 

*2.* तीन एण्ड्रोईड मोबाईल फोन कुल किमती करीब 50000/- रुपये

*सराहनीय भूमिका –* उक्त कार्यवाही मे निरी. मुनेन्द्र गौतम, उनि मनोज पाटीदार , सउनि अशोक चौहान, आर 490 दीपक पाटीदार, आर 400 अभिनन्दन, आऱ 241 अंकित काला, आर 1198 बाबुलाल मालवीय, मआर 1112 रचना गुजराती आर 955 रोनक पोरवाल , आर 177 बहादुर सिंह चौहान, आर. 1031 गोविन्दराम, मआर. 1133 सुनिता का सराहनीय योगदान रहा है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

You may have missed 7869552754