किस्मत न्यूज़ प्रीतमनगर युवा दिवस के उपलक्ष में शासकीय हाई स्कूल दंतोड़िया में सामूहिक सूर्य नमस्कार का आयोजन किया गया. रीपोर्ट मनोहर मालवीय। – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

किस्मत न्यूज़ प्रीतमनगर युवा दिवस के उपलक्ष में शासकीय हाई स्कूल दंतोड़िया में सामूहिक सूर्य नमस्कार का आयोजन किया गया. रीपोर्ट मनोहर मालवीय।

😊 Please Share This News 😊

किस्मत न्यूज़ प्रीतमनगर, दंतोड़िया में स्वामी विवेकानन्द जी के जन्मदिवस “युवा दिवस” के उपलक्ष्य में सामूहिक सूर्य नमस्कार का आयोजन किया गया।

 कार्यक्रम की शुरुआत प्रभारी प्राचार्य रितेश पंवार ने माँ सरस्वती और स्वामी विवेकानंदजी के चित्र पर माल्यार्पण कर की |

 खेल और योग प्रभारी वीरेंद्र कुमार कैथवास ने उपस्थित समस्त छात्रों और जनप्रतिनिधियों को सूर्य नमस्कार के 12 चरणों का अभ्यास करवाया | योग प्रभारी कैथवास ने सामूहिक सूर्य नमस्कार के बारे में बताते हुए कहा की सूर्य नमस्कार सात आसनों की एक योगीका है। सूर्य नमस्कार करने से शरीर को स्थिरता प्राप्त होती है तथा सुख व आनन्द का अनुभव प्राप्त होता है। योगासनों के समान ही सूर्य नमस्कार निरामय एवं दीर्घायु प्रदान करता है। सूर्य नमस्कार के साथ प्राणयाम को संयुक्त करने से यह एक उत्तम योग क्रिया सिद्ध होती है। साथ ही मन्त्रों के उच्चारण का विधान होने से शारीरिक के साथ-साथ मानसिक शक्तियों में भी वृद्धि होती है। स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन रहता है,सामाजिक जीवन में अच्छे कार्य करने के लिए तन और मन का स्वस्थ होना जरूरी है।उन्होने कहा कि भारत के ऋषियों-मुनियों ने अपने वर्षों के संचित ज्ञान से योग का सबसे सरल व्यायाम “सूर्य नमस्कार” का आविष्कार कर हमें सौंपा गया हैं ।

सूर्य नमस्कार समस्त योगासनों में सर्वश्रेष्ठ योगासन हैं,सूर्य नमस्कार योगासन प्रतिदिन करने से यह सम्पूर्ण योग व्यायाम का लाभ पहुंचाता हैं | यह प्रत्येक आयु वर्ग का व्यक्ति कर सकता हैं | सूर्य नमस्कार के बारह चरणों में बारह मन्त्रों का उच्चारण किया जाता हैं और प्रत्येक मन्त्र में सूर्य को अलग अलग नामों से उच्चारित किया जाता हैं और प्रत्येक मन्त्र का अर्थ होता हैं “सूर्य को मेरा नमस्कार |”

 रितेश पंवार ने संबोधित करते हुए कहा की सूर्य नमस्कार का अर्थ है भगवान सूर्य की वन्दना करना। यह अत्यन्त प्राचीन व्यायाम पद्धति है। इसमें सुबह-सुबह पूर्व दिशा में खड़े होकर शान्त चित्त से भगवान सूर्य नारायण की स्तुति करते-करते सूर्य नमस्कार किया जाता है। सूर्य नमस्कार की कई अवस्थाएँ हैं। वास्तव में ये विभिन्न प्रकार के आसनों का सम्मिलित रूप ही सूर्य नमस्कार कहलाता है। 

बद्रीलाल परमार ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा की सूर्य नमस्कार को नियमित करने से विद्यार्थियों की स्मरण शक्ति बढ़ती है । सूर्य नमस्कार शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक व आत्मिक बल बढ़ाता है। प्रतिदिन आराधना के भाव से सूर्य नमस्कार करने से अनेक लाभ प्राप्त होते हैं। जीवन दीर्घायु होता है, बुढ़ापा नहीं सताता है, शरीर स्वस्थ रहता है, स्नायु, पाचन, रक्त, श्वसन आदि सारे तन्त्र सही प्रकार से कार्य करते हैं, ग्रन्थियों में शक्ति का संचार, प्राणों को सशक्त बनाता है, मन एकाग्रचित होता है, आत्म-विश्वास बढ़ता है, आस्तिक भावना बढ़ती है, नेत्र ज्योति बढ़ती है, अनावश्यक जमा चर्बी कम होने से मोटापा कम होता है।

 इस अवसर पर संस्था के सीमा खरे, वीरेंद्र कुमार कैथवास, ईश्वरलाल मालवीय, कालुसिंह चौहान, कोमल परमार, बद्रीलाल परमार, राजेश मालीवाड़ , गोपाल भाभर, सहित जनप्रतिनिधि के रूप में बसंत मौर्य, संजय मालवीय, नवीन खराड़ी सहित अभिभावक और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे | कार्यक्रम का आभार राजेश मालीवाड़ ने माना |

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]