धौंसवास एकीकृत शासकीय नित्यानंद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धौसवास में स्वामी विवेकानंद जी की जयंती सेवा कार्य के रूप में मनाई। – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

धौंसवास एकीकृत शासकीय नित्यानंद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धौसवास में स्वामी विवेकानंद जी की जयंती सेवा कार्य के रूप में मनाई।

😊 Please Share This News 😊

भारत स्काउट गाइड ने स्वामी विवेकानंद जी की जयंती मनाई 

भारत स्काउट गाइड की गाइडर एवं उच्च माध्यमिक शिक्षिका श्रीमती ललिता कदम ने स्वामी विवेकानंद जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए छात्र-छात्राओं को बताया कि उन्होंने अपने जीवन के सबसे कम आयु में भारत वर्ष में युवाओं के लिए एक नया संदेश दिया था कि जमीन में जो बीज हम बोएगे उसके लिए पर्याप्त मिट्टी हवा पानी की व्यवस्था करनी पड़ेगी तब जाकर बीज अंकुरित होगा और कालांतर में एक विशाल वृक्ष के रूप में वह वट वृक्ष बन जाएगा छात्राओं को संबोधित करते हुए श्रीमती कदम ने कहा कि हमें भी स्वामी जी की बातों को अंतर मन में उतारना है। और हमें मिट्टी हवा पानी बनकर हमारे विद्यालय हमारा गांव और हमारे भारतवर्ष को विशाल वटवृक्ष के रूप में बनाना है और भारत को विश्व गुरु के रूप में स्थापित करना है। 

इस अवसर पर सेवा कार्य के रूप में में नित्यानंद आश्रम धोसवास में गाइड की छात्राओं द्वारा परिसर की साफ सफाई की एवं सामाजिक समरसता को बनाए रखने के लिए सामूहिक सह भोज का आनंद भी लिया। 

कार्यक्रम के प्रारंभ में प्राचार्य गोपाल वर्मा ने स्वामी के चित्र पर माल्यार्पण किया 

 इस अवसर पर गाइड छात्रा सलोनी ईरम तनु दीपिका वंशिका राजश्री सविता रानू नव्या पलक गिरजा लक्ष्मी हर्षिता मुस्कान मोनिका दिव्या पायल रवीना सारा अंजलि चित्रलेखा कुमुद रानू पूनम सहित विद्यालय की शिक्षिका नूतन मजावदिया आशा शर्मा सीमा चौहान सुनीता गहलोत बिना वर्मा समता राम तिलवानी एवं अशोक तिवारी उपस्थित थे।

कार्यक्रम का संचालन गाइड की छात्रा सलोनी ने किया एवं आभार पलक ने किया

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

You may have missed 7869552754