ई-टोकन से होगा उर्वरक वितरण, किसानों को मिलेगी पारदर्शी और समयबद्ध सुविधा. Riport manohar malviya। – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

ई-टोकन से होगा उर्वरक वितरण, किसानों को मिलेगी पारदर्शी और समयबद्ध सुविधा. Riport manohar malviya।

😊 Please Share This News 😊

रतलाम किसानों को पारदर्शी, सुगम एवं समय पर उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिले में ई-टोकन प्रणाली के माध्यम से उर्वरक वितरण किया जा रहा है।

ई-टोकन प्राप्त करने हेतु किसानों को एमपीएफआर पोर्टल (MPFR Portal) के फार्मर कॉर्नर में मोबाइल नंबर एवं ओटीपी के माध्यम से पंजीयन करना होगा। लॉगिन के बाद आधार नंबर दर्ज कर ओटीपी से आधार सत्यापन किया जाएगा, जिसमें नाम मैच स्कोर 80 प्रतिशत से अधिक होना अनिवार्य है। मोबाइल नंबर का भी सत्यापन किया जाएगा।

इसके बाद पीएम किसान सम्मान निधि पात्रता हेतु हाँ/नहीं विकल्प का चयन कर Fetch Land Details पर क्लिक कर सर्वे नंबर जोड़े जाएंगे। आधार से भूमि स्वामी का नाम मिलान न्यूनतम 20 प्रतिशत होना आवश्यक है। भूमि विवरण जोड़ने के बाद Verify All Land पर क्लिक कर समग्र आईडी दर्ज करनी होगी। सहमति बॉक्स पर क्लिक कर पुनः आधार ओटीपी के माध्यम से फाइनल सबमिट करना होगा।

ई-टोकन देखने के लिए किसान को फार्मर आईडी बनाना आवश्यक है, जिसमें सभी सर्वे नंबर जोड़ना होंगे। इस कार्य हेतु संबंधित पटवारी से संपर्क किया जा सकता है।

ई-टोकन जनरेट करने के लिए किसान Web.e-token.mpkrishi.org वेबसाइट पर लॉगिन कर आधार एवं मोबाइल ओटीपी से सत्यापन करेंगे। इसके पश्चात एग्री-स्टैक से भू-अभिलेख देखकर विक्रेता (सहकारी या नगद विक्रय केंद्र) का चयन, फसल का चयन तथा उर्वरक की मात्रा की गणना कर ई-टोकन जनरेट किया जाएगा।

उर्वरक प्राप्त करने के लिए किसानों को संबंधित उर्वरक विक्रेता के यहाँ ई-टोकन दिखाकर उर्वरक खरीदना अनिवार्य होगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]