किस्मत न्यूज़ *बैतूल के खम्बारा टोल प्लाजा पर इनकम टैक्स की रेड, दस्तावेजों की गहन जांच जारी* अकरम खान पटेल की रिपोर्ट।  – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

किस्मत न्यूज़ *बैतूल के खम्बारा टोल प्लाजा पर इनकम टैक्स की रेड, दस्तावेजों की गहन जांच जारी* अकरम खान पटेल की रिपोर्ट। 

😊 Please Share This News 😊

किस्मत न्यूज़ बैतूल।मध्यप्रदेश के बैतूल जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। खम्बारा टोल प्लाजा पर इनकम टैक्स विभाग ने गुरुवार सुबह रेड की कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र के नागपुर से दो वाहनों में पहुंचे इनकम टैक्स अधिकारियों द्वारा टोल प्लाजा पर मौजूद दस्तावेजों की गहन जांच की जा रही है।

यह कार्रवाई सुबह करीब 7:30 बजे से लगातार जारी है। सूत्रों के अनुसार मौके पर और भी अधिकारियों के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, खम्बारा टोल प्लाजा का संचालन करने वाले ग्रुप से जुड़े अन्य टोल प्लाजा, कार्यालयों और आवासीय ठिकानों पर भी एक साथ इनकम टैक्स विभाग द्वारा रेड की गई है।

फिलहाल विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। आगे की जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]