प्रशासन गांव की ओर अभियान’’ अन्तर्गत क्लस्टर पंचायत ढोढर की पंचायतों मे हुई जनसुनवाई. रिपोर्ट मनोहर मालवीय। – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

प्रशासन गांव की ओर अभियान’’ अन्तर्गत क्लस्टर पंचायत ढोढर की पंचायतों मे हुई जनसुनवाई. रिपोर्ट मनोहर मालवीय।

😊 Please Share This News 😊

प्रशासन गांव की ओर अभियान में प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे गांव में

स्कूल , आंगनबाड़ी एवं निर्माण कार्यो का किया निरीक्षण

 

सभी नोडल अधिकारीयों ने अपनी पंचायतों में आगनवाडी/स्कूल में बच्चों के साथ मध्याह्न भोजन किया

 

रतलाम 16 जनवरी/भारत सरकार एवं राज्य सरकार की चिन्हित फ्लैगशिप योजनाओं में शत् प्रतिशत सेचुरेशन प्राप्त करने हेतु ‘‘प्रशासन गांव की ओर अभियान’’ के तहत आज शुक्रवार को जावरा विकासखण्ड की 20 पंचायतों में शिविर आयोजित किये गये। क्लस्टर पंचायत मुख्यालय ढोढर पर सभी पंचायतों के नोडल अधिकारियों की कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह, सीईओ जिला पंचायत सुश्री वैशाली जैन एवं एसडीएम जावरा सुनील जायसवाल द्वारा ग्राम पंचायतवार समीक्षा की गई। कार्यक्रम में जिला स्तरीय नोडल अधिकारी एवं मैदानी शासकीय कर्मचारी उपस्थित थे। 

प्रशासन गांव की ओर अभियान के तहत ग्राम पंचायतों के लिए नियुक्त सभी नोडल अधिकारीयों ने आमजन की समस्याओं को सुना और अनुश्रवण रजिस्टर में दर्ज किया । निराकरण योग्य समस्याओं का मौके पर समाधान किया गया एवं शेष समस्याओं के निराकरण के लिए समयावधि निर्धारित की गई। सभी नोडल अधिकारीयों ने अपनी पंचायतों में आंगनवाडी/स्कूल में बच्चों के साथ मध्याह्न भोजन किया।

 

ग्राम भीमाखेड़ी में प्राथमिक स्कूल एवं सड़क का निरीक्षण किया

गांव की ओर अभियान के तहत सी ई ओ जिला पंचायत सुश्री वैशाली जैन ने जावरा विकास खण्ड के ग्राम भीमाखेड़ी में प्राथमिक स्कूल एवं सड़क का निरीक्षण किया। रोड के दोनों तरफ नाली निर्माण करवाने के निर्देश दिए। स्कूल के निरीक्षण के दौरान बच्चों ने भवन की छत बरसात में टपकने की बात कही। सीईओ सुश्री जैन ने पंचायत सचिव को छत पर डामरसीट डलवाने के निर्देश दिए। 

 

उचित मूल्य की दुकान का निरीक्षण किया

सीईओ जिला पंचायत सुश्री वैशाली जैन ने शासकीय उचित मूल्य दुकान भैसाना का निरीक्षण किया। मध्याह्न भोजन के गेहूँ, चावल तथा ग्रामीणो को वितरण के लिए रखे गेहूं, चावल की गुणवत्ता ठीक नहीं पाये जाने पर नमूने लिए एवं जांच करवाने के निर्देश एसडीएम जावरा को दिए।

 

निर्माणाधीन कार्यो का निरीक्षण कर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए

सी ई ओ जिला पंचायत सुश्री वैशाली जैन ने ग्राम झालवा में आगनवाडी केन्द्र , आयुष्मान आरोग्य मंदिर का निरीक्षण किया। आरोग्यं मंदिर का निर्माण कार्य धीमी गति से चलने पर नाराजगी जाहिर की एवं इंजीनियर एवं संबंधित बी एम ओ को निगरानी में गुणवत्ता पूर्ण काम करवाने के निर्देश दिए। 

ग्राम पिपलिया जोधा मे निर्माणाधीन आगनवाडी भवन का निरीक्षण किया भवन का काम गुणवत्ता के साथ पूर्ण करवाने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिए।

ग्राम कलालिया में कन्या शाला का जर्जर भवन डीस्मेन्टल करने के निर्देश दिए

 ग्राम कलालिया मे कन्या शाला का भवन जर्जर होने की बात ग्रामीणो द्वारा सी ई ओ जिला पंचायत सुश्री वैशाली जैन को बताई ,सीईओ जिला पंचायत ने एसडीओ पीडबल्यूडी, एसडीएम एवं प्रशासनिक अमले के साथ भवन का निरीक्षण कर डीस्मेन्टल करने के लिए आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

सीईओ जिला पंचायत ने ग्राम कलालिया मे निर्माणाधीन सड़क का निरीक्षण कर निर्माण कार्य 31 मार्च 2026 तक पूर्ण करवाने के निर्देश दिए। निर्माणाधीन सामाग्री के क्वालिटी चेक करने के निर्देश दिए। कलालिया गांव में साफ -सफाई ठीक नहीं होने पर नाराजगी जाहिर की एवं सफाईकर्मी से गांव में नियमित सफाई करवाने के निर्देश दिए। साथ ही किसान चिराग पाटीदार के खेत पर ड्रेगनफ्रूट की फसल का अवलोकन किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]