*नगर पालिका कर्मचारी आज से काली पट्टी बांधकर करेंगे विरोध* *वेतन नहीं मिलने से कर्मचारियों में आक्रोश* अकरम खान पटेल की रिपोर्ट।
|
😊 Please Share This News 😊
|
बैतूल। नगर पालिका कर्मचारी संघ द्वारा वेतन नहीं मिलने से आक्रोशित जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। इस संबंध में नगर पालिका कर्मचारी संघ अध्यक्ष मदनलाल बिन्नोदकर ने बताया कि नगर पालिका कर्मचारियां को दिसम्बर माह का वेतन अभी तक नहीं मिला है। उन्होने कहा कि वैसे ही अल्प वेतन में कार्य करते हैं और इस महंगाई के दौर में परिवार का जीवन यापन में मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। भारतीय मजदूर संघ नगर पालिका के अध्यक्ष विशाल खरे ने बताया कि आज मंगलवारी से सभी कर्मचारी शांतिपूर्वक तरीके से कार्य के दौरान काला पट्टे लगाकर नगरीय प्रशासन एवं शासन का विरोध करेंगे। यदि 26 जनवरी के पूर्व वेतन नहीं दिया गया तो 28 जनवरी से समस्त कर्मचारी लामबद्ध हड़ताल करने के लिए बाध्य होंगे। इस अवसर पर रत्नेश पाल, मदनलाल विन्नोदकर, पवन भाटिया, अविनाश भाटिया आदि नगर पालिका परिषद के कर्मचारी बड़ी संख्या में मौजूद थे।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

