किस्मत न्यूज़ बैतूल*आस्था की मंगल यात्रा हुई पूर्ण* *जिले के दो युवक पदयात्रा कर 26 दिन में बैतूल से अयोध्या पहुंचे*  अकरम खान पटेल की रिपोर्ट।  – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

किस्मत न्यूज़ बैतूल*आस्था की मंगल यात्रा हुई पूर्ण* *जिले के दो युवक पदयात्रा कर 26 दिन में बैतूल से अयोध्या पहुंचे*  अकरम खान पटेल की रिपोर्ट। 

😊 Please Share This News 😊

किस्मत न्यूज़ बैतूल। विगत 27 दिसंबर को बैतूल से अयोध्या के लिए पदयात्रा के लिए जिले के दो युवकों ने प्रस्थान किया था। धनंजय सिंह ठाकुर व केशव मोरले ने जिले के 1341 गांव की पावन माटी व सूर्यपुत्री मां ताप्ती सहित 103 नदियों का जल लेकर 21 जनवरी रामलला सरकार की जन्म भूमि प्रांगण में पहुंचकर प्रणाम कर सरयू के तट पर पहुंचकर स्नान कर अपनी मंगल यात्रा पूर्ण की। इस संबंध में धनंजय सिंह ठाकुर ने बताया कि यात्रा जो की 1365 किलोमीटर की संपूर्ण यात्रा की 19 जिले और दो राज्य होती हुई पहुंची है। यात्रा की सभी संतों व आचार्य ने सराहना करते हुए कहा कि कठिन परिश्रम से ठंडी, कोहरा व बारिश के बावजूद भी अपनी पूर्ण यात्रा की है यह यात्रा निश्चित तौर पर भारतीय संस्कृति की एकता अखंडता के लिए प्रेरणादायक है। केशव मरोले ने बताया कि श्री राम जन्मभूमि न्यास के सचिव चंपत राय ने भी हमें मिलने का समय दिया और जो जल मिट्टी अपने साथ लेकर के गए हैं राम जन्मभूमि न्यास ट्रस्ट के अध्यक्ष परम पूज्य महंत नित्य गोपाल दास को भेंट की जाएगी जो को भेंट की जाएगी। इनकी यात्रा पूर्ण करने पर जिले के सभी धर्म प्रेमी बंधुओं ने शुभकामनाएं दी हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]