पुण्यसम्राट के दीक्षा दिवस पर ज्ञान मंदिर में दिनभर चले गुरु भक्ति के कार्यक्रम. गुरु ही हमें भवसागर से पार लगाते हैं -साध्वी श्री. महिदपुर रोड (सचिन भंडारी)। – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

पुण्यसम्राट के दीक्षा दिवस पर ज्ञान मंदिर में दिनभर चले गुरु भक्ति के कार्यक्रम. गुरु ही हमें भवसागर से पार लगाते हैं -साध्वी श्री. महिदपुर रोड (सचिन भंडारी)।

😊 Please Share This News 😊

पुण्यसम्राट श्रीमद् विजय जयन्तसेन सूरीश्वरजी म.सा. के दीक्षा दिवस के पावन अवसर पर दिनांक 22 जनवरी, गुरुवार को ज्ञान मंदिर में आध्यात्मिक वातावरण से ओत-प्रोत विविध मंगलमय कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम पुण्यसम्राट के पट्टधर गच्छाधिपति पूज्य श्रीमद् विजय नित्यसेन सूरीश्वरजी म.सा. एवं आचार्य देवेश पूज्य श्रीमद् जयरत्न सूरीश्वरजी म.सा. की आज्ञानुवर्तीनी साध्वी श्री अविचलदृष्टा श्रीजी म.सा. की सुशिष्या साध्वी श्री शाश्वतप्रिया श्रीजी म.सा. आदि ठाणा की पावन निश्रा में सम्पन्न हुए।

प्रातः 7 से 8 बजे तक पुण्य सम्राट का साक्षात्कार कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इसके पश्चात प्रातः 9:15 से 10:30 बजे तक “गुरु जयंत आज भी जीवंत हैं” विषय पर प्रेरणादायी प्रवचन हुआ। पूज्य साध्वी जी ने कहा कि गुरु से ही जीवन शुरू होता है प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में गुरु का होना परम आवश्यक है वही हमें संसार सागर से पार होने का मार्ग बताते हैं।

दोपहर 12 बजे साधार्मिक भक्ति सह भाग्य भक्ति अंतर्गत सएकासन तप का आयोजन किया गया। जिसमें प्रभाव नाका लाभ अजय कुमार आशीष कुमार चौरडिया परिवार द्वारा लिया गया। वहीं दोपहर 2:30 बजे युवाओं एवं बच्चों के लिए “कौन बनेगा गुरु जयंतमय” प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसमें प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

सायंकाल 6:30 बजे से प्रतिक्रमण हुआ। रात्रि 7:30 से 8:30 बजे तक गुरु जयंतसेन सूरी पद का सवा लाख जाप सम्पन्न हुआ। तत्पश्चात 108 दीपकों से पुण्यसम्राट की महाआरती एवं गुरु भक्ति एवं पूर्ण सम्राट को माला पहनने का भावपूर्ण आयोजन किया गया। जिसका लाभ पारसमल निलेश कुमार रितेश कुमार भंडारी परिवार एवं पुण्य सम्राट की वाक्षकक्षेप पूजा का लाभ समरथमल शुभम कुमार संकेश कुमार चोरडिया परिवार एवं अक्षत वधामणा का लाभ अ.भा. महिला परिषद महिदपुर रोड एवं सा धार्मिक भक्ति व प्रभावना का लाभ अशोक कुमार हिमांशु कोचर परिवार द्वारा लिया गया

दिनभर चले इन आयोजनों में श्रद्धालुओं की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। सम्पूर्ण वातावरण गुरु भक्ति, साधना एवं आध्यात्मिक ऊर्जा से परिपूर्ण रहा। उक्त जानकारी जैन समाज के मीडिया प्रभारी सचिन भंडारी ने दी

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]