किस्मत न्यूज़ बैतूल *कई गंभीर बीमारियों के पीछे रासायनिक खाद्य का अत्याधिक उपयोग* *संगोष्ठी संपन्न* अकरम खान पटेल की रिपोर्ट।
|
😊 Please Share This News 😊
|
किस्मत न्यूज बैतूल।

नशामुक्ति, स्वच्छता और स्वदेशी अपनाने, स्वास्थ्य, प्रकृति और स्वच्छ जीवन शैली अपनाने के उद्देश्य से मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद की ग्रामोदय से अभ्युदय प्रस्फुटन समिति, सोहागपुर द्वारा स्थानीय पंचायत भवन में ग्रामीण योजना के अंतर्गत संगोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में योग शिक्षक रोशन लाल मोखड़े और रमेश वर्मा उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान स्वदेश चौधरी ने ग्रामीणों को प्राकृतिक खेती के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई और उन्हें रसायन मुक्त खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। उन्होने कहा कि आज जो अनेक गंभीर बीमारियां फैल रहीं हैं उसके पीछे रासायनिक खाद्य का बहुत अधिक उपयोग है। साथ ही अतिथियों ने सामाजिक सुधार और स्वदेशी उत्पादों के महत्व पर भी प्रकाश डाला। इस अवसर पर ग्राम पंचायत के उपसरपंच गुलाब कापसे, नवांकुर संस्था से रेखा गुजरे, प्रस्फुटन समिति के सदस्य, स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं स्कूली बच्चे मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य, प्रकृति और स्वच्छ जीवन शैली के प्रति जागरूक करना था।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

