किस्मत न्यूज़ उज्जैन.आजाद हिंद फौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चंद्र बोस एवं ब्रिटिश हुकूमत का यूनियन जैक लाल किले से उतार कर आजाद हिंद का झंडा लहराने वाले जनरल शाहनवाज की जयंती आज शहीद पार्क पर मनाई गई
|
😊 Please Share This News 😊
|
किस्मत न्यूज़ उज्जैन.सर सैयद अहमद वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष पंकज जायसवाल एवं संरक्षक सैयद आबिद अली मीर ने विस्तृत जानकारी देते बताया आज महान क्रांतिकारी आजाद हिंद फौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 129 वी जयंती एवं लाल किले से अंग्रेज हुकूमत का यूनियन जैक उतार कर आजाद हिंद ध्वज लहराने वाले जनरल शाहनवाज की 112 वी जयंती आज शहीद पार्क पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उज्जैन एवं सर सैयद अहमद वेलफेयर सोसाइटी के संयुक्त तत्वाधान में उज्जैन में मनाई गई l समाजसेवी इकबाल उस्मानी ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस को याद करते हुए कहा आपका पूरा जीवन देश को स्वतंत्र करने के प्रयास में व्यतीत हुआ अपने स्वतंत्रता आंदोलन के लिए समर्थन जुटाने के लिए अनेक देशों की यात्रा की l आपने आजाद हिंद फौज की स्थापना की l करनल गुरबख्श ढिल्लों ,प्रेम सहगल और जनरल शाहनवाज एवं अनेक वीर योद्धा शामिल थे l जनरल शाहनवाज ने अपने साथी जनरल प्रेम सहगल और करनल गुरबख्श सिंह ढिल्लों के साथ मिलकर लाल किले से अंग्रेजों का झंडा यूनियन जैक उतार कर आजाद हिंद का झंडा लहराया था आपको आपके साथियों के साथ गिरफ्तार कर लिया गया क्रांतिकारीयो की रिहाई के लिए पूरे देश में प्रदर्शन हुए l देश में हिंदू, मुस्लिम, सिख ,इसाई की एकता के आगे अंग्रेजों को झुकना पड़ा और उन्हें रिहा करना पड़ा l भारतीयों की एकता देखकर अंग्रेजों ने फूड फूट डालो राज करो नीति अपनाई l अनेक जगह हिंदू मुस्लिम दंगे कराए और भारतीयों के बीच नफरत के बीज बोए l सर्व धर्म कौमी एकता के अध्यक्ष हाजी फहीम सिकंदर ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस को याद करते हुए कहा नेताजी ने तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा का नारा दिया l संयुक्त सचिव नवीन शर्मा एवं सचिव धर्मेंद्र राठौर ने बताया शहीद स्मारक पर देश के स्वतंत्रता आंदोलन में अपने प्राणों का बलिदान देने वाले सभी वीरों को पुष्प अर्पित कर एवं नेताजी सुभाष चंद्र बोस के चित्र पर पुष्प वर्षा की गई इस अवसर पर जगन्नाथ अष्टकर,सलीम बेग,जहिर नागौरी, महाकाल शयन आरती के वरिष्ठ सदस्य चेतन ठक्कर, सैयद उस्मान हसन, शिक्षाविद सादिक मंसूरी शाकिर शेख, इरफान राइन, सोनू सिंह आनंद, मनोज कुमार भाटी, आजम खान, मध्य प्रदेश हज कमेटी के पूर्व सदस्य हाजी इकबाल हुसैन, शरीफ खान ने वीर हो योद्धाओं का स्मरण किया उपरोक्त जानकारी नासिर मंसूरी एवं प्रवक्ता सैयद आशिक अली ने दी
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

