किस्मत न्यूज़ इंदौर.समाज की सशक्त आवाज़ सीमा मालवीय को मिली बड़ी ज़िम्मेदारी: रीपोर्ट मनोहर मालवीय
|
😊 Please Share This News 😊
|
किस्मत न्यूज़ इंदौर.अखिल भारतीय बलाई महासंघ की बनीं महिला प्रदेश अध्यक्ष
समाज सेवा में अपने कार्य के प्रति मजबूत रहने वाले बहुजन समाज सेवी बन्ना मालवीय अंबेडकर ने मीडिया को सारी जानकारी दी
इंदौर | सामाजिक सक्रियता और जनसेवा के क्षेत्र में अग्रणी, वार्ड क्रमांक 76 की लोकप्रिय पार्षद श्री सीमा मालवीय के नाम एक और बड़ी उपलब्धि जुड़ गई है। उन्हें अखिल भारतीय बलाई महासंघ का ‘महिला प्रदेश अध्यक्ष’ नियुक्त किया गया है। इस गौरवपूर्ण घोषणा के बाद समाजजनों में उत्साह की लहर है।
कार्यालय पर उमड़ा जनसैलाब, भिचौली हप्सी मालवीय बलाई समाज संगठन ने किया अभिनंदन
श्री सीमा मालवीय की इस नई शुरुआत पर भिचौली हप्सी मालवीय बलाई समाज संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनके कार्यालय पहुँचकर भव्य स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर और पंचशील दुपट्टा पहन कर अपनी खुशी जाहिर की।
“महिलाओं को मुख्यधारा से जोड़ना पहली प्राथमिकता”
सम्मान समारोह के दौरान नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष श्री सीमा मालवीय ने कहा—
“यह पद नहीं, बल्कि समाज की सेवा का एक बड़ा दायित्व है। मेरी प्राथमिकता समाज की अंतिम पंक्ति में खड़ी महिला को सशक्त बनाना और उनके अधिकारों की लड़ाई लड़ना होगी। मैं अखिल भारतीय बलाई महासंघ के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करती हूँ।”
नारेबाज़ी: “जय भीम” के नारों से गूंजा पार्षद कार्यालय।
उपस्थिति: भिचौली हप्सी मालवीय बलाई समाज संगठन के प्रमुख सदस्य और क्षेत्र के गणमान्य नागरिक। निर्भय सिंह चौहान .उपाध्यक्ष मालवीय बलाई समाज, देवकरण मालवीय.कोषाध्यक्ष मालवीय बलाई समाज, कृपा चंद डाबी,
पूर्व कांग्रेस सचिव जिला.राकेश चौहान. मालवीय बलाई समाज सचिव, बहुजन समाजसेवी बन्ना मालवीय अंबेडकर इसके साथी कुछ जानकारी भी दी गई
✨ नेतृत्व को नई दिशा, समाज को नई पहचान! ✨
हमें गर्व है कि हमारी अपनी, जन-प्रिय पार्षद श्रीमती सीमा मालवीय जी को अखिल भारतीय बलाई महासंघ की महिला प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
यह नियुक्ति समाज में महिला सशक्तिकरण के एक नए युग की शुरुआत है।
जय भीम | जय संविधान
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

