किस्मत न्यूज़ बैतूल.*बोरी बंधान से कम खर्च में वर्षा जल संग्रहण बढ़ता है* *125 बोरियों से बोरी बंधान संपन्न* अकरम खान पटेल की रिपोर्ट।  – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

किस्मत न्यूज़ बैतूल.*बोरी बंधान से कम खर्च में वर्षा जल संग्रहण बढ़ता है* *125 बोरियों से बोरी बंधान संपन्न* अकरम खान पटेल की रिपोर्ट। 

😊 Please Share This News 😊

किस्मत न्यूज़ बैतूल। बोरी बंधान जल संग्रहण की इस तकनीक के कई फायदे हैं, जैसे बोरी बंधान सस्ता होने के साथ कम समय में बनाया जा सकता है और इससे जल संग्रहण करने में कई गुना फायदा होगा। पक्के बांधों की तुलना में इससे कम खर्च सालाना तौर पर वर्षा जल का संग्रहण बढ़ाया जा सकता है। मिट्टी का कटाव रोकने के लिए बोरी बांध का उपयोग किया जाता है।   ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान के तहत मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद घोड़ाडोंगरी द्वारा ग्राम जुवाड़ी विकासखंड घोड़ाडोंगरी में जल संरक्षण को लेकर 125 बोरियों से बोरी बंधान का कार्य किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य वर्षा जल का संचयन कर भू-जल स्तर को बढ़ाना और खेतों में नमी बनाए रखना रहा। इस अवसर पर ग्राम वासियों की सक्रिय सहभागिता रही तथा जल संरक्षण के महत्व पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम के सभी विद्यार्थी, ग्राम विकास समितियों के सभी कार्यकर्ता, नवांकुर संस्था एवं अन्य संस्था प्रतिनिधि उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर श्रमदान के माध्यम से बोरी बंधान कार्य को सफल बनाया। कार्यक्रम में ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति ग्राम जुवाड़ी के अध्यक्ष जितेश उइके, राकेश तुमडाम, अंगद अहाके तथा परामर्शदाता विजय कुमार महतो, संतोष राजपूत, अनिल शर्मा, संगीता उघडे, यशोमती भोरवंशी, जतिन प्रजापति एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे। आभार ब्लॉक समन्वयक संतोष राजपूत ने व्यक्त किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]